IND vs ENG: यह केएल राहुल का 2.0 Version है: जहीर खान - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs ENG: यह केएल राहुल का 2.0 Version है: जहीर खान

केएल राहुल ने इस मुकाबले की पहली पारी में 123 गेंदों में 8 चौके और दो छक्कों की मदद से 86 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।

KL Rahul (Photo Source: Getty Images)
KL Rahul (Photo Source: Getty Images)

इस समय भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैच की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम की ओर से अभी तक सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।

भारतीय टीम की ओर से अनुभवी खिलाड़ी केएल राहुल ने भी काफी अच्छी बल्लेबाजी की और तमाम फैंस का दिल जीता। बता दें, केएल राहुल ने इस मुकाबले की पहली पारी में 123 गेंदों में 8 चौके और दो छक्कों की मदद से 86 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। उनकी इस पारी की पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान जमकर प्रशंसा की है।

भारतीय टीम ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 7 विकेट खोकर 421 रन बना लिए हैं। उन्होंने अभी तक अपनी पहली पारी में 175 रनों की बढ़त बना ली है। जहीर खान ने Colors Cineplex पर केएल राहुल को लेकर कहा कि, ‘अगर आप उनका क्रिकेटिंग कैरियर देखें तो उन्हें काफी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा है। वो काफी अच्छे फॉर्म में थे लेकिन उसके बाद उन्हें चोट लग गई और फिर उन्हें कुछ मुकाबलों को मिस करना पड़ा। आपको बहुत ही बुरा लगता है जब चोटिल होने की वजह से आपको महत्वपूर्ण मुकाबलों को मिस करना पड़ता है।’

आप यह केएल राहुल का 2.0 Version कह सकते है: जहीर खान

जहीर खान ने आगे कहा कि, ‘आप इसे केएल राहुल का 2.0 Version कह सकते हैं। आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भी उन्होंने कुछ महत्वपूर्ण पारियां खेली थी। दक्षिण अफ्रीका में भी उन्होंने महत्वपूर्ण शतक जड़ा था। भले ही यहां उन्होंने अपना शतक मिस कर दिया हो लेकिन यह पारी सच में कमाल की थी।’

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में केएल राहुल ने 10 पारियों में 75 के ऊपर के औसत से 452 रन बनाए थे। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में खेले गए टेस्ट मैच में केएल राहुल ने पहली पारी में 101 रन बनाए थे। उन्होंने अभी तक भारतीय टीम की ओर से काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?