IND vs ENG

IND vs ENG: दोहरे शतक से चूके ओली पोप, भारत के सामने जीत के लिए 231 रनों का बड़ा लक्ष्य

हैदराबाद टेस्ट मैच में दोहरा शतक बनाने से चूके ओली पोप।

IND vs ENG (Photo Source: Getty Images)
IND vs ENG (Photo Source: Getty Images)

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच को जीतने के लिए अब भारत को चौथी पारी में 231 रन बनाने होंगे।  दूसरी पारी में इंग्लैंड ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 420 रन बोर्ड पर लगाए।

मेहमान टीम को इस स्कोर तक पहुंचाने में ओली पोप का अहम रोल रहा जिन्होंने 196 रनों की शानदार पारी खेली, हालांकि वह अपने टेस्ट करियर के दूसरे दोहरे शतक से चूक गए। भारत के लिए दूसरी पारी में जसप्रीत बुमराह ने सबसे अधिक 4 विकेट चटकाए, वहीं अश्विन को 3, जडेजा को 2 और अक्षर पटेल को 1 सफलता मिली।

इंग्लैंड की दूसरी पारी की बात करें तो आर. अश्व‍िन ने सबसे पहले जैक क्राउली को चलता किया। फिर दूसरा व‍िकेट जसप्रीत बुमराह ने 113 रनों के स्कोर पर ल‍िया, उन्होंने बेन डकेट को 47 रनों पर क्लीन बोल्ड किया। इसके ठीक 4 रनों के बाद यानी 117 के स्कोर पर जसप्रीत बुमराह ने जो रूट को 2 रनों पर चलता किया।चौथा विकेट रवींद्र जडेजा ने  जॉनी बेयरस्टो का ल‍िया जो क्लीन बोल्ड हो गए। फिर अश्विन ने बेन स्टोक्स के स्टम्प्स को उखाड़ा।

IND vs ENG: चौथे दिन के पहले सत्र में इंग्लैंड ने बनाए 100 से अधिक रन

तीसरे दिन स्टम्प तक इंग्लैंड ने छह विकेट पर 316 रन बनाए थे। ओली पोप 148 और रेहान अहमद 16 रन बनाकर नाबाद लौटे थे। चौथे दिन भी इंग्लैंड ने अच्छी बल्लेबाजी की और 104 रन और जोड़े। इंग्लैंड का आखिरी विकेट ओली पोप के रूप में गिरा जो 196 रन बनाकर बुमराह की गेंद पर बोल्ड हुए।

पहली पारी में भारत के लिए रवींद्र जडेजा, यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने अर्धशतकीय पारियां खेली थीं. जडेजा ने 180 गेंदों का सामना करते हुए सबसे ज्यादा 87 रन बनाए, जिसमें सात चौके और दो छक्के शामिल रहे। अब दूसरी पारी में भी भारतीय बल्लेबाजों से अच्छी पारी की उम्मीद रहेगी और फैंस चाहेंगे कि टीम इंडिया यहां से एक आसान जीत दर्ज करे।

close whatsapp