Tom Hartley के आगे कप्तान रोहित शर्मा हारे, धीरे-धीरे अब सब बल्लेबाज हैं पवेलियन जा रहे
इंग्लैंड के लिए अब Tom Hartley कर रहे हैं शानदार स्पिन गेंदबाजी।
अद्यतन - जनवरी 28, 2024 1:52 अपराह्न

कप्तान रोहित शर्मा और उनकी टीम के लिए हैदराबाद में खेल पलट गया है, जहां पोप की पारी ने भारतीय टीम को हिलाकर रख दिया। तो अब फ्लॉप बल्लेबाजी टीम इंडिया के लिए आफत बन गई है, इस बीच हिटमैन अच्छी बल्लेबाजी कर के जीत की उम्मीद जगा रहे थे लेकिन कुछ ही देर में वो उम्मीद टूट गई।
गिल और यशस्वी हुए थे कप्तान रोहित से पहले आउट
जी हां, कप्तान रोहित शर्मा से पहले युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल आउट हुए थे, जो पहली पारी के हीरो थे और दूसरी पारी में सिर्फ 15 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद आउट होने का नंबर आया फ्लॉप चल रहे शुभमन गिल का, जिनका खाता तक नहीं खुला और वो पवेलियन पहुंच गए। जिसके बाद टीम इंडिया की टेंशन बढ़ चुकी है और ऐसे ही विकेट गिरते गए तो इंग्लिश टीम जीत के साथ सीरीज का आगाज करेगी।
कप्तान रोहित नहीं पढ़ पाए Tom Hartley की गेंद
*इंग्लैंड के लिए अब Tom Hartley कर रहे हैं शानदार स्पिन गेंदबाजी।
*जहां अपनी फिरकी में Tom Hartley ने कप्तान रोहित शर्मा को फंसाया।
*तेजी से खेल रहे हिटमैन Tom Hartley की गेंद पर हुए आज LBW आउट।
*39 रन बनाकर रोहित लौटे पवेलियन, मैदान पर छाई पूरी तरह से शांती।
आउट होने के बाद कप्तान रोहित निराश नजर आए काफी
बुमराह ने दूसरी पारी में लिए सबसे ज्यादा विकेट
वहीं गेंदबाजी में टीम इंडिया की तरफ से दूसरी पारी में जसप्रीत बुमराह की रफ्तार देखने को मिली, जहां इस खिलाड़ी ने कुल 4 बल्लेबाजों को आउट किया और साथ ही ओली पोप को भी बुमराह ने बोल्ड किया। बुमराह के अलावा अश्विन को 3 विकेट मिले, तो अक्षर के खाते में 1 विकेट आया और जडेजा ने 2 बल्लेबाजों को आउट किया। इन सभी के बीच सबसे ज्यादा खराब प्रदर्शन सिराज का रहा और पूरे मैच में वो एक भी विकेटट अपने नाम नहीं कर पाए। अब देखना होगा की दूसरे टेस्ट मैच में उन्होंने मौका मिलता है या फिर टीम आवेश या मुकेश में से किसी एक को चुनती है