शुभमन गिल का ‘महा’ घटिया प्रदर्शन जारी, टीम से बाहर होने की खुद ने कर ली है तैयारी
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरी पारी में फिर से सुपर फ्लॉप रहे शुभमन गिल।
अद्यतन - Jan 28, 2024 1:18 pm

लाल गेंद के खेल में शुभमन गिल के बुरे दिन आए गए हैं, जहां ये बल्लेबाज हर टेस्ट मैच में फेल हो रहा है। ऐसा ही कुछ इंग्लैंड के खिलाफ देखने को मिल रहा है। जहां एक बार फिर से गिल अपने बल्ले से कुछ नहीं कर पाए, जिसके बाद सोशल मीडिया पर अब ये खिलाड़ी बुरी तरह Troll हो रहा है।
पहली पारी में भी कुछ नहीं कर पाए थे शुभमन गिल
हैदराबाद में जारी पहले टेस्ट मैच में शुभमन गिल ना जाने क्या सोचकर उतरे हैं, पहली पारी में भी उन्होंने निराश किया था। जहां मैच की पहली पारी में सिर्फ 23 रन बनाकर आउट हो गए थे, जिसके बाद उनकी खेलने की शैली पर काफी सवाल खड़े हुए थे। इससे पहले अफ्रीका के दौरे पर भी वो कुछ नहीं कर पाए थे और वहां भी उन्होंने फ्लॉप खेल दिखाया था।
शुभमन गिल मतलब फ्लॉप प्रदर्शन की पक्की गारंटी
*इंग्लैंड के खिलाफ दूसरी पारी में फिर से सुपर फ्लॉप रहे शुभमन गिल।
*दूसरी पारी में गिल का खाता भी नहीं खुला और शून्य पर लौटे पवेलियन।
*सोशल मीडिया पर अब फैन्स दे रहे हैं इस खिलाड़ी को जमकर गालियां।
*काफी आसान सी गेंद पर अपना कैच थमा बैठा टीम इंडिया का ये खिलाड़ी।
फैन ने गुस्से में किया शुभमन गिल के लिए ट्वीट
Gill ko mood nahi hai kya iss saal perform karne ka?
— abhi changer (@abhichanger) January 28, 2024
Pope का पारी ने जगाई इंग्लैंड की Hope
दूसरी ओर इंग्लैंड के लिए खेल को पलटने का काम बल्लेबाज ओली पोप ने किया, जहां उन्होंने अपनी पारी में कुल 196 रन बनाए। वहीं वो जल्द से जल्द अपना दोहरा शतक पूरा करना चाहते थे, लेकिन बुमराह की गेंद पर बोल्ड हो गए। वहीं जब पोप पवेलियन जा रहे थे तो मैदान में मौजूद दर्शकों ने उनके के लिए तालियां बजाई और साथी खिलाड़ी भी उनका स्वागत करने आए। अगर बात करें इस मैच में मोहम्मद सिराज की, तो सिराज अपने घरेलू मैदान पर खेल रहे थे और उन्होंने इस मैच में एक भी विकेट नहीं मिला। साथ ही कप्तान रोहित ने उन्हें पहली पारी में 4 और दूसरी पारी में सिर्फ 7 ओवर ही दिए।