सरफराज खान के इंग्लैंड के खिलाफ विशाखापट्टनम टेस्ट में भारतीय टीम में चयन को लेकर क्रिस गेल ने किया React - क्रिकट्रैकर हिंदी

सरफराज खान के इंग्लैंड के खिलाफ विशाखापट्टनम टेस्ट में भारतीय टीम में चयन को लेकर क्रिस गेल ने किया React

5 मैच की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड 1-0 से आगे है।

Chris Gayle and Sarfaraz Khan (Pic Source-Instagram)
Chris Gayle and Sarfaraz Khan (Pic Source-Instagram)

युवा बल्लेबाज सरफराज खान को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। इस समय भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैच की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है जिसका पहला मैच इंग्लिश टीम ने 28 रनों से अपने नाम किया था। 5 मैच की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड 1-0 से आगे है।

सरफराज खान की बात की जाए तो उनका प्रदर्शन भारतीय घरेलू क्रिकेट में काफी अच्छा रहा है और यही वजह है कि युवा खिलाड़ी को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए टीम में शामिल किया गया है। तमाम लोग इस बात से काफी खुश हैं कि सरफराज खान को यह बड़ा मौका मिला है। सरफराज खान के अलावा वाशिंगटन सुंदर और सौरभ कुमार को भी भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

बता दें, चोटिल होने की वजह से केएल राहुल और रवींद्र जडेजा विशाखापट्टनम टेस्ट से बाहर हो गए हैं और इसी वजह से इन तीन खिलाड़ियों को भारतीय टीम में जगह मिली है। वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान क्रिस गेल सरफराज खान के भारतीय टेस्ट टीम में चयन से काफी खुश है। गेल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर सरफराज खान के साथ अपनी तस्वीर को साझा किया।

क्रिस गेल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी और सरफराज खान की तस्वीर को स्टोरी पर साझा किया और उसमें लिखा कि ‘Go Get Em।’

यह रही क्रिस गेल की इंस्टाग्राम स्टोरी:

Chris Gayle Instagram Story
Chris Gayle Instagram Story

सरफराज खान और क्रिस गेल साथ में इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से खेल चुके हैं। सरफराज खान की बात की जाए तो फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनका औसत 69.85 का रहा है और हाल ही में युवा खिलाड़ी ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ खेले गए दूसरे Unofficial टेस्ट में इंडिया A के लिए 161 रनों की जबरदस्त पारी खेली थी।

क्रिस गेल के अलावा इरफान पठान और हरभजन सिंह ने भी सरफराज खान के चयन पर अपना-अपना पक्ष रखा था। तमाम लोग यही चाहते थे कि सरफराज खान को उनके फॉर्म को देखते हुए भारतीय टीम में शामिल जरूर किया जाना चाहिए और अब युवा खिलाड़ी को मौका मिल चुका है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?