टीम इंडिया में एंट्री लेते ही, Sarfaraz Khan ने कप्तान रोहित शर्मा से कर ली पक्की दोस्ती - क्रिकट्रैकर हिंदी

टीम इंडिया में एंट्री लेते ही, Sarfaraz Khan ने कप्तान रोहित शर्मा से कर ली पक्की दोस्ती

पहली बार टीम इंडिया के साथ अभ्यास किया Sarfaraz Khan ने।

Sarfaraz Khan (Image Credit- Instagram)
Sarfaraz Khan (Image Credit- Instagram)

आखिरकार Sarfaraz Khan की सालों की मेहनत रंग ला रही है, जहां ये बल्लेबाज टीम इंडिया में एंट्री ले चुका है। सरफराज को टेस्ट डेब्यू का मौका मिलेगा या नहीं, ये तो कल सुबह ही पता चलेगा। लेकिन अभ्यास सत्र के दौरान ये खिलाड़ी पूरी तरह एक्टिव और उत्साह से लबरेज नजर आया टीम के साथ Vizag में। पहले टेस्ट के दौरान केएल राहुल और जडेजा को चोट लग गई थी, जिसके बाद दोनों दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए थे। ऐसे में फिर टीम में सरफराज खान की एंट्री हुई और उनके साथ सौरभ कुमार के अलावा वॉशिंगटन सुंदर भी टीम के साथ जुड़ गए।

इस समय Sarfaraz Khan के भाई का भी बल्ला बोल रहा है

एक तरफ Sarfaraz Khan  की टीम इंडिया में एंट्री हो गई है, तो दूसरी ओर उनके भाई Musheer Khan का भी बल्ला बोल रहा है। इस समय मुशीर टीम इंडिया से अंडर-19 वर्ल्ड कप खेल रहे हैं, जहां टूर्नामेंट में पहले उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ शतक लगाया और फिर कीवी टीम के खिलाफ शतक ठोक दिया। इसी के साथ ही मुशीर टूर्नामेंट में अब तक 4 मैचों में कुल 325 रन बना चुके हैं और 2 शतक के साथ-साथ 1 अर्धशतक भी लगाया है इस बल्लेबाज ने और हर तरफ इस बल्लेबाज की बात हो रही है।

Sarfaraz Khan अपने सपने को सच होता हुआ देख रहे हैं

*पहली बार टीम इंडिया के साथ अभ्यास किया Sarfaraz ने।
*इस दौरान बल्लेबाज में नजर आया एक अलग तरह का उत्साह।
*साथ ही अभ्यास के बाद बल्लेबाज ने इंस्टा स्टोरी भी की थी शेयर।
*इंस्टा स्टोरी की तस्वीर में रोहित से बात कर रहे थे सरफराज खान।

टीम इंडिया के अभ्यास के दौरान Sarfaraz Khan की तस्वीरें

Sarfaraz Khan (Image Credit- Instagram)
Sarfaraz Khan (Image Credit- Instagram)

बल्लेबाज के पिता का भी वीडियो आया था सामने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Musheer khan (@musheerkhan.97)


भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग XI

जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फॉक्स, रेहान अहमद, टॉम हार्टले, शोएब बशीर, जेम्स एंडरसन।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?