यशस्वी जायसवाल रोहित शर्मा

199 हफ्ते पहले रोहित शर्मा ने की थी यशस्वी जायसवाल को लेकर भविष्यवाणी, अब जाकर हुई सच

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में यशस्वी जायसवाल ने लगाया शानदार शतक।

Rohit Sharma & Jaiswal. (Photo Source: NOAH SEELAM/AFP via Getty Images)
Rohit Sharma & Jaiswal. (Photo Source: NOAH SEELAM/AFP via Getty Images)

भारत के युवा बल्लेबाजी सनसनी यशस्वी जयसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन बल्ले से धमाल मचाया और शुक्रवार, 02 फरवरी को विशाखापत्तनम में अपना दूसरा टेस्ट शतक जड़ दिया। युवा बल्लेबाज दिन का खेल समाप्त होने तक 179* (257) रन बनाकर नाबाद रहे और उन्होंने इस दौरान 17 चौके और पांच छक्के लगाए। उनकी इसी पारी के बदौलत स्टंप्स तक भारत का स्कोर 336/6 हो गया।

उनके अलावा, कोई भी अन्य भारतीय बल्लेबाज इंग्लैंड के गेंदबाजी आक्रमण के सामने टिक नहीं सका। जायसवाल के बाद अगले टॉप रन स्कोरर शुभमन गिल (34 रन) थे। उनके शानदार शतक के बाद, भारत के कप्तान रोहित शर्मा की एक पुरानी भविष्यवाणी पूरे सोशल मीडिया पर वायरल हो गई जब उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी 2019 में झारखंड के खिलाफ दोहरे शतक के लिए युवा खिलाड़ी की जमकर तारीफ की थी।

चार साल पहले रोहित शर्मा ने यशस्वी जायसवाल को लेकर की थी भविष्यवाणी

बता दें कि, जायसवाल ने मार्च 2020 में विजय हजारे ट्रॉफी 2019 के दौरान एलीट ग्रुप ए मैच में झारखंड के खिलाफ अपने 203 रनों की पारी की हाइलाइट्स अपलोड की थीं। उनके उस वीडियो पर रोहित शर्मा ने उनकी तारीफ करते हुए कमेंट किया था। रोहित ने कमेंट में लिखा था “Next SuperStar”

17 साल और 192 दिन की उम्र में, यशस्वी जायसवाल लिस्ट-ए क्रिकेट में दोहरा शतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए थे। पहले दिन इंग्लैंड के खिलाफ जयसवाल के दूसरे टेस्ट शतक के बाद, रोहित की वो भविष्यवाणी पूरे सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

आज दोहरा शतक लगाना चाहेंगे यशस्वी जायसवाल

यशस्वी जायसवाल अपने बेहतरीन लय में बल्लेबाजी कर रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन वह 179 रन बनाकर नाबाद लौटे। ऐसे में दूसरे दिन उन्हें दोहरा शतक पूरा करने के लिए सिर्फ 21 रन बनाने होंगे। यशस्वी अगर ऐसा करने में सफल हो जाते हैं तो टेस्ट क्रिकेट में 5 साल बाद कोई भारतीय बल्लेबाज दोहरा शतक लगाएगा। वहीं ऐसा कारनामा करने वाले वह भारत के 25वें बल्लेबाज बन जाएंगे।

close whatsapp