IND vs ENG: एंडरसन द्वारा गेंदबाजी करने के दौरान अश्विन नाॅन स्ट्राइकर एंड पर स्ट्रेचिंग करते हुए नजर आए, देखें वायरल वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs ENG: एंडरसन द्वारा गेंदबाजी करने के दौरान अश्विन नाॅन स्ट्राइकर एंड पर स्ट्रेचिंग करते हुए नजर आए, देखें वायरल वीडियो

भारत ने पहली पारी में 396 रन बनाए हैं। 

India vs England, 2nd Test - Live Cricket Score (Image Credit- Twitter X)
India vs England, 2nd Test – Live Cricket Score (Image Credit- Twitter X)

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच विशाखापट्टनम में खेला जा रहा है। बता दें कि इस मैच के दूसरे दिन 3 फरवरी को भारतीय टीम के अनुभवी खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन विरोधी टीम के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन के साथ माइंड गेम खेलते हुए नजर आए हैं।

बता दें कि खेल के दूसरे दिन जब एंडरसन गेंदबाजी करने के लिए अपने रनर-अप पर होते हैं, तो इस दौरान नाॅन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े अश्विन स्ट्रेचिंग करते हुए नजर आते हैं। इसके बाद एंडरसन का ध्यान भंग हो जाता है तो वह अंपायर से इस चीज की शिकायत करते हुए भी नजर आते हैं।

दोनों दिग्गजों के बीच इस दौरान कुछ तीखे शब्द भी सुनने को मिले थे। तो इससे पहले एंडरसन एक बार अश्विन को रन-आउट करने का प्रयास कर चुके थे, जिसके बाद अश्विन की ओर से प्रतिक्रिया के रूप में यह रिएक्शन सामने आया है।

देखें इस घटना की वायरल वीडियो जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई

https://twitter.com/NihariVsKorma/status/1753656058177056917?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1753656058177056917%7Ctwgr%5Edc8acd815d34f2a4e4702bddb609bcccd6a6008d%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.crictracker.com%2Fsocial-tracker-cricket%2Find-vs-eng-ravichandran-ashwins-mind-games-bothers-james-anderson-on-day-2%2F

भारत ने पहली पारी में बनाए 396 रन बनाए

दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो भारत ने अपनी पहली पारी में कुल 396 रन बनाए हैं। भारत ने आज 336/6 से आगे खेलना शुरू किया, और 60 रन और जोड़कर टीम ने अपने सारे विकेट गंवा दिए। पहले दिन 179* रनों की पारी खेल नाबाद रहने वाले यशस्वी जायसवाल ने 209 रनों की शानदार पारी खेली, जिसकी बदौलत भारत इस टारगेट तक पहुंचने में सफल रही।

तो वहीं खबर लिखे जाने तक दूसरे दिन के चायकाल के समय तक इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने पहली पारी में 33 ओवर बाद 4 विकेट के नुकसान पर 155 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय जाॅनी बेयरस्टो 24* और बेन स्टोक्स 4* रन बनाकर मौजूद हैं। वह अभी भी पहली पारी के आधार पर टीम इंडिया से 241 रनों से पीछे है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?