Cricket World News: क्रिकेट की दुनिया से आज की Evening न्यूज हेडलाइंस (स्पोर्ट्स न्यूज)

मार्च 02 Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।

(Image Credit- Twitter X)
(Image Credit- Twitter X)

1) युवराज सिंह ने लोकसभा चुनाव लड़ने की खबरों को किया खारिज, मीडिया रिपोर्ट्स को बताया झूठा

भारत के दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) को लेकर मीडिया में काफी खबरें थे कि वह राजनीति के मैदान में उतर रहे हैं। दरअसल, हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि युवराज सिंह (Yuvraj Singh) भारतीय जनता पार्टी (BJP) के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

2) IPL 2024: ‘डरबन से आया मेरा दोस्त’- LSG ने लांस क्लूजनर को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

Lance Klusener joins LSG as assistant coach: पूर्व दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर लांस क्लूजनर आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के लिए सहायक कोच के रूप में लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) के साथ जुड़ गए हैं। वह हेड कोच जस्टिन लैंगर और सहायक कोच एस श्रीराम के साथ काम करेंगे। उनका लक्ष्य भी केएल राहुल के नेतृत्व में इस आईपीएल खिताब को हासिल करना है। (पढ़ें पूरी खबर

3) IND vs ENG: ‘यह शर्म की बात है कि वह नहीं खेल रहे हैं’ – टेस्ट सीरीज से विराट कोहली की अनुपस्थिति पर जेम्स एंडरसन का बड़ा बयान

जब भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरूआत होने वाली थी, तो उस समय क्रिकेट जगत में पूर्व भारतीय गेंदबाज विराट कोहली और अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन के बीच पिच पर होने वाले मुकाबले की लगातार बात हो रही है। हालांकि, विराट कोहली व्यक्तिगत कारणों के वजह से इंग्लैंड के खिलाफ जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से पूरी तरह से बाहर हो गए हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

4) KKR के लिए BJP का साथ छोड़ रहे हैं गौतम गंभीर; आईपीएल 2024 से पहले सांसद पद को मारी ठोकर

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और ईस्ट दिल्ली से भाजपा सांसद गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने आगामी इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (आईपीएल 2024) से पहले पार्टी प्रमुख जगत प्रकाश नड्डा से उन्हें राजनीतिक कर्तव्यों से मुक्त करने की दरख्वास्त की। दरअसल, गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने आज 2 मार्च को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से उन्हें उनके राजनीतिक कर्तव्यों से मुक्त करने का अनुरोध किया है ताकि वह अपनी क्रिकेट प्रतिबद्धताओं पर फोकस कर सकें। (पढ़ें पूरी खबर)

5) अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग पार्टी में एमएस धोनी और उनकी वाइफ साक्षी ने ढाया कहर

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और महान विकेटकीपर-बल्लेबाज एमएस धोनी और उनकी वाइफ साक्षी धोनी ने गुजरात के जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की चकाचौंध और ग्लैमर में अपनी उपस्थिति से चार चांद लगाए। भारतीय बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी द्वारा आयोजित बहुप्रतीक्षित तीन दिवसीय प्री-वेडिंग सेरेमनी 1 मार्च की रात ‘एन इवनिंग इन एवरलैंड’ के साथ शुरू हुई। (पढ़ें पूरी खबर)

6) BCCI ने दिया इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने का ऑफर, ईशान किशन ने कर दिया मना, अब…..

ईशान किशन ने मानसिक थकान का हवाला देते हुए दक्षिण अफ्रीका सीरीज के बीच में टीम से बाहर हो गए थे। उसके बाद से उन्होंने अभी तक खुद को चयन के लिए उपलब्ध नहीं कराया है। टीम इंडिया के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने पहले कहा था कि किशन ने हाल के दिनों में कोई फर्स्ट क्लास मैच नहीं खेला है और यही कारण है कि उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ चल रही पांच मैचों की सीरीज में टीम में जगह नहीं मिली। (पढ़ें पूरी खबर)

7) मैं बहुत खुश हूं कि क्रिकेट बोर्ड ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट के लिए एक कदम आगे बढ़ाया है- कपिल देव

पूर्व भारतीय क्रिकेटर कप्तान कपिल देव ने हाल ही में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के निर्णायक कदमों का समर्थन किया, इसमें उन्होंने खासकर श्रेयस अय्यर और इशान किशन जैसे खिलाड़ियों को संबोधित किया। उन्होंने हाल ही में चल रहे भारत के घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी का मैच नहीं खेला इस वजह से उन्हें बोर्ड ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया। (पढ़ें पूरी खबर

8) NZ vs AUS 2024: उस्मान ख्वाजा ने वेलिंगटन टेस्ट के तीसरे दिन मजबूरन अपने बल्ले से हटाया प्रतिबंधित स्टिकर

Australia’s tour of New Zealand 2024, NZ vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा (Usman Khawaja) को वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन अपने बल्ले से मजबूरन कबूतर का लोगो हटाना पड़ा। यह घटना ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की दूसरी पारी के 19वें ओवर में हुई, जब उस्मान ख्वाजा (Usman Khawaja) ने एक नए बल्ले की मांग की, क्योंकि उनका बैट टूट गया था। (पढ़ें पूरी खबर)

9) WPL 2024: 3 रिकाॅर्ड जो यूपी वाॅरियर्स बनाम गुजरात जायंट्स मैच में देखने को मिले

जारी महिला प्रीमियर लीग का 8वां मैच कल 1 मार्च को यूपी वाॅरियर्स और गुजरात जायंट्स के बीच बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि इस मैच में यूपी ने ऑलराउंडर ग्रेस हैरिस के हरफनमौला खेल की बदौलत मुकाबले को 6 विकेट से अपने नाम किया। मैच के बारे में बात करें तो गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 142 रन बनाए। (पढ़ें पूरी खबर)

10) माता-पिता को दिए Dhruv Jurel ने अपने अवॉर्ड, खास कैप्शन के साथ जीत लिया सभी का दिल

इन दिनों क्रिकेट मैदान से लेकर सोशल मीडिया की दुनिया में Dhruv Jurel का नाम टॉप पर है, जहां रांची टेस्ट के जरिए इस खिलाड़ी ने सभी के दिलों पर राज कर लिया है। वहीं आखिरी टेस्ट मैच से पहले जुरेल का फिर से सोशल मीडिया पर जलवा देखने को मिला है, जहां से उनका एक पोस्ट सुपर वायरल हो रहा है। (पढ़ें पूरी खबर)

close whatsapp