धोनी की फैन फॉलोइंग देख घूम गया संजू का माथा, मैच से पहले ही मान ली हार! - क्रिकट्रैकर हिंदी

धोनी की फैन फॉलोइंग देख घूम गया संजू का माथा, मैच से पहले ही मान ली हार!

राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

RR VS CSK (Pic Source-Twitter)
RR VS CSK (Pic Source-Twitter)

इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच बेहतरीन मैच खेला जा रहा है। राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। इस सीजन में ऐसा देखा गया है कि जहां भी महेंद्र सिंह धोनी की टीम मैच खेलने जा रही है वहां मेजबान टीम से ज्यादा CSK फैंस नजर आ रहे हैं।

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में भी ऐसे ही देखने को मिला। महेंद्र सिंह धोनी के फैंस सिर्फ चेन्नई में ही नहीं बल्कि पूरे भारत में है और इसका उदाहरण हमें हर CSK मुकाबले में नजर आ रहा है। ऐसी रिपोर्ट भी सामने आ रही है कि यह महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी IPL सीजन हो सकता है।

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में भी कई लोग महेंद्र सिंह धोनी को देखने के लिए आए हुए हैं। टॉस के दौरान जब महेंद्र सिंह धोनी संजू सैमसन के साथ मौजूद थे तब कई लोगों को उनके लिए चीयर करते हुए देखा गया। इसी को लेकर राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने मजाकिया अंदाज में धोनी को लेकर कमेंट किया। हालांकि उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान का नाम सीधा नहीं लिया।

मैं सोच रहा था कि पूरा स्टेडियम पिंक रंग में नजर आएगा: संजू सैमसन

संजू सैमसन ने हंसते हुए कहा कि, ‘मुझे यह जानकर बहुत ही खुशी महसूस हो रही है कि मैं राजस्थान रॉयल्स के 200वें मुकाबले में टीम की कप्तानी कर रहा हूं। मैं इस फ्रेंचाइजी के साथ 8 से 10 सालों तक रहा हूं और यह मेरे लिए बहुत ही बड़ी बात है। मैं चाह रहा था कि स्टेडियम में कुछ पिंक रंग नजर आए लेकिन यहां तो पूरा का पूरा येलो ही हो रखा है और हम सबको पता है कि इसके पीछे का मुख्य कारण क्या है।’

बता दें, चेन्नई सुपर किंग्स ने अभी तक इस सीजन में कुल 7 मैच खेले हैं जिसमें से 5 में उन्होंने जीत दर्ज की है जबकि दो में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। राजस्थान रॉयल्स की बात की जाए तो उन्होंने इतने ही मैच खेले हैं जिसमें से 4 में उन्होंने जीत दर्ज की है जबकि तीन में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।

close whatsapp