श्रेयस अय्यर बेन स्टोक्स

VIDEO: 22 मीटर पीछे भागकर, फिर हवा में लगाई लंबी छलांग और कुछ ऐसे बेन स्टोक्स ने पकड़ा श्रेयस अय्यर का कैच

दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में 29 रन बनाकर आउट हुए श्रेयस अय्यर।

 

Shreyas Iyer (Photo Source: Getty Images)
Shreyas Iyer (Photo Source: Getty Images)

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच विशाखापट्टनम में खेला जा रहा है। इस टेस्ट मैच में इस वक्त तीसरे दिन का खेल जारी है। तीसरे दिन के पहले सत्र में इंग्लिश टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने ऐसा कैच पकड़ा है जिसकी चारों ओर तारीफ हो रही है। बेन स्टोक्स ने श्रेयस अय्यर को आउट करने के लिए शानदार कैच पकड़ा।

बेन स्टोक्स ने इस आला कैच के साथ श्रेयस अय्यर की पारी का अंत 29 के निजी स्कोर पर किया। अय्यर को एक बार फिर अच्छी शुरुआत मिली लेकिन उसको वो बड़े स्कोर में तबदील नहीं कर पाए। ऐसे में तीसरे टेस्ट मैच से उन्हें टीम से बाहर किया जा सकता है।

 श्रेयस अय्यर को आउट करने के लिए बेन स्टोक्स ने पकड़ा कमाल का कैच

श्रेयस अय्यर के विकेट की बात करें तो, 28वें ओवर की पहली गेंद पर वह टॉम हार्टली को कदमों का इस्तेमाल कर सामने की तरफ बड़ा शॉट लगाना चाहते थे। लॉन्ग ऑन और लॉन्ग ऑफ को 30 गज के सर्कल के अंदर देख अय्यर लालच में आ गए और उन्होंने गेंद को मिड ऑफ के ऊपर से मारना चाहा।

हालांकि वह गेंद को सही से टाइम नहीं कर पाए और गेंद काफी देर के लिए हवा में चली गई। बेन स्टोक्स ने मिड ऑफ से 22 मीटर पीछे भागते हुए यह कैच पकड़ा और अय्यर की पारी का अंत किया। उनके इस कैच को देखकर हर कोई हैरान था।

बात मुकाबले की करें तो, तीसरे दिन की शुरुआत भारत के लिए अच्छी नहीं रही। रोहित शर्मा (13) और यशस्वी जायसवाल (17) को जेम्स एंडरसन ने पहले आधे घंटे में पवेलियन भेज दिया। इसके बाद श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल के बीच जरूर अर्धशतकीय साझेदारी हुई, मगर इस पार्टनरशिप को टॉम हार्टली ने तोड़ा। भारत को दिन का चौथा झटका रेहान अहमद ने रजत पाटीदार (9) को आउट करके दिया।

close whatsapp