जैक क्रौली श्रेयस अय्यर

IND vs ENG: पहले 14 मीटर पीछे भागे, हवा में लगाई डाइव, फिर श्रेयस अय्यर ने पकड़ा हैरतअंगेज कैच

76 रनों की तेज तर्रार पारी खेलकर आउट हुए जैक क्रौली।

Zak Crawley & Shreyas Iyer (Photo Source: Twitter)
Zak Crawley & Shreyas Iyer (Photo Source: Twitter)

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच विशाखापट्टनम में खेला जा रहा है। आज टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल जारी है। मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 396 रन बनाए। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम दूसरे दिन के चाय ब्रेक से पहले तीन विकेट गंवा चुकी है।

इंग्लिश टीम को पहला झटका बेन डकेट के रूप में लगा जो कुलदीप यादव की गेंद पर आउट हुए। वहीं दूसरा झटका अक्षर पटेल ने जैक क्रौली को आउट करके दिया जिनका कैच श्रेयस अय्यर ने पकड़ा। वहीं उसके बाद बुमराह ने जो रूट और ओली पोप दोनों को पवेलियन भेजा। इन सब विकेट के बीच अक्षर पटेल की गेंद पर श्रेयस अय्यर ने जो कैच पकड़ा उसका वीडियो बहुत तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कुछ इस तरह से आउट हुए जैक क्रौली

भारत की पारी के 23वें ओवर में खतरनाक बल्लेबाजी कर रहे जैक क्रॉली को अक्षर पटेल ने पवेलियन भेजा। उस ओवर की दूसरी गेंद पर क्रॉली ने चौका लगाया था और तीसरी गेंद पर भी वह बाउंड्री लगाना चाहते थे। अक्षर पटेल ने ऑफ स्टंप की लाइन में फुल गेंद फेंकी, जिसपर क्रौली आगे निकलकर हवा में शॉट मारना चाहते थे।

लेकिन इस बार गेंद थोड़ा सा बाहर घूमी और मोटा किनारा लेकर बैकवर्ड प्वाइंट के पीछे हवा में चली गई। बैकबर्ड प्वाइंट पर श्रेयस अय्यर मौजूद थे और उन्होंने लगभग 14 मीटर पीछे दौड़ लगाते हुए हवा में डाइव लगाकर इस कैच को लपका। उनके इस कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और हर कोई इसकी तारीफ कर रही है।

जैक क्रौली ने विशाखापत्तनम टेस्ट की पहली पारी में अर्धशतक लगाया। उनके टेस्ट करियर का यह 11वां अर्धशतक है। जिस अंदाज से वह बल्लेबाजी कर रहे थे ऐसा लग रहा था कि वो यहां एक शतक लगाएंगे। लेकिन क्रौली 76 रन (78 गेंद) की पारी खेलकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और दो छक्के लगाए।

close whatsapp