WTC 2023 Final: पहले सिराज ने ध्यान भटकाया, फिर शार्दुल ने स्मिथ को पवेलियन पहुंचाया - क्रिकट्रैकर हिंदी

WTC 2023 Final: पहले सिराज ने ध्यान भटकाया, फिर शार्दुल ने स्मिथ को पवेलियन पहुंचाया

ऑस्ट्रेलिया का जारी WTC 2023 फाइनल में स्कोर इस समय सात विकेट के नुकसान पर 410 है।

Steve Smith and Shardul Thakur. (Image Source: Twitter)
Steve Smith and Shardul Thakur. (Image Source: Twitter)

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2021-23 का फाइनल इस समय लंदन के द ओवल में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है। टेस्ट क्रिकेट के इस महामुकाबले में टीम इंडिया की मुसीबतें बढ़ते हुए नजर आ रही हैं, तो वहीं ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने इस मैच में अपनी पकड़ बना ली है।

WTC 2023 फाइनल में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, और ऐसा लगा कि उनका ये फैसला सही साबित हो रहा है, इतने में ही ऑस्ट्रेलिया ने विरोधी टीम को झटका दे दिया। ऑस्ट्रेलिया ने भले ही अपने तीन विकेट ((डेविड वार्नर (43), उस्मान ख्वाजा (0) और मार्नस लाबुशेन (26))आसानी से गंवा दिए, लेकिन फिर ट्रैविस हेड और स्टीव स्मिथ ने भारतीय गेंदबाजों की ऐसी पिटाई की कि अब उनका स्कोर 400 के पार पहुंच गया है।

शार्दुल ठाकुर ने स्टीव स्मिथ को किया क्लीन बोल्ड

ट्रैविस हेड ने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में 174 गेंदों में 163 रन बनाए, वहीं स्टीव स्मिथ ने 268 गेंदों में 121 रनों की यादगार पारी खेली, जिस पर शार्दुल ठाकुर ने फुल स्टॉप लगाया। आपको बता दें, WTC 2023 फाइनल के दूसरे दिन मोहम्मद सिराज ने भारतीय क्रिकेट टीम को हेड के रूप में पहली सफलता दिलाई, और फिर कैमरून ग्रीन को भी चलता किया। लेकिन स्टीव स्मिथ भारत के लिए लगातार मुश्किल बनते जा रहे थे, जिसका इलाज ठाकुर ने अपने बेहद शानदार अंदाज में किया।

ऑस्ट्रेलिया की पारी का 98वां ओवर डालने शार्दुल ठाकुर आए, और उन्होंने इस ओवर की पहली गेंद एक अच्छी लेंथ पर और ऑफ पोल के बाहर फेंकी। स्टीव स्मिथ ने अपना शॉट खेलने के लिए बल्ला उठाया ही था कि गेंद ने एक अंदरूनी किनारा लेते हुए स्टंप्स को चकनाचूर कर दिया। यह भारत के लिए बड़ा विकेट था, और शार्दुल ठाकुर ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज को क्लीन बोल्ड कर भारतीय खेमें के साथ चहक उठे।

यहां देखिए स्मिथ का विकेट –

https://twitter.com/sayontanroy/status/1666763208030572544?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

आपको बता दें, इस समय ऑस्ट्रेलिया का स्कोर सात विकेट के नुकसान पर 410 है, और भारतीय गेंदबाज मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी और शार्दुल ठाकुर दो-दो विकेट चटका चुके हैं।

close whatsapp