वर्ल्ड कप 2023 के लिए शुरू हुई तैयारियां, वानखेड़े स्टेडियम में लगेंगे नए फ्लडलाइट्स - क्रिकट्रैकर हिंदी

वर्ल्ड कप 2023 के लिए शुरू हुई तैयारियां, वानखेड़े स्टेडियम में लगेंगे नए फ्लडलाइट्स

वनडे वर्ल्ड कप 2023 इस साल अक्टूबर में भारत में आयोजित किया जाएगा।

Wankhede Stadium (Photo Source: Twitter)
Wankhede Stadium (Photo Source: Twitter)

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 इस साल भारत में खेला जाएगा। टीम इंडिया को हाल ही में आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। इसके बाद अब भारत जुलाई में वेस्टइंडीज का दौरा करने के लिए तैयार है। जहां वो आगामी वर्ल्ड कप की तैयारी करते हुए नजर आएगी।

साल 2011 में जब वर्ल्ड कप भारत में आयोजित हुआ था। तब भारत ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 28 साल का लंबा इंतजार खत्म करते हुए वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाई थी। अब जब वर्ल्ड कप की भारत में वापसी हो रही है, तो रोहित शर्मा की कप्तानी में 10 साल के आईसीसी खिताब का सूखा तोड़ते हुए टीम वर्ल्ड कप जीतना चाहेगी।

वर्ल्ड कप के लिए बीसीसीआई ने तैयारियां शुरू कर दी है। मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम उन पांच वेन्यू में से एक है जिसे बीसीसीआई ने रेनोवेशन के लिए चुना है। इस स्टेडियम में जल्द ही नई एलईडी फ्लड लाइटें और हॉस्पिटेलिटी बॉक्स का रेनोवेशन किया जाएगा।

रेनोवेट होगा वानखेड़े स्टेडियम

वर्ल्ड कप 2023 में वानखेड़े स्टेडियम में ग्रुप स्टेज के मैच खेले जाएंगे। और साथ ही सेमीफाइनल मुकाबला भी इसी मैदान में आयोजित किया जाएगा। आपको बता दें हाल ही में खत्म हुए आईपीएल 2023 के सीजन में वानखेड़े स्टेडियम में कुल 7 लीग स्टेज मैच आयोजित किए गए थे।

महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन ने कहा है कि DMX कंट्रोल के साथ एलईडी फ्लड लाइटिंग सिस्टम के लिए टेंडर बुलाए गए हैं। लेकिन बीसीसीआई द्वारा अब तक काम शुरू नहीं किया गया है। महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) ने अपने वेबसाइट के माध्यम से कहा है कि, ‘मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में DMX कंट्रोल के साथ प्रस्तावित एलईडी लाइटिंग के लिए टेंडर बुलाए गए हैं।’

यह भी पढ़े- एक बार फिर ICC और BCCI की जुगलबंदी के आगे PCB की एक न चली

महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) ने आगे बताया, ‘वानखेड़े स्टेडियम में हॉस्पिटेलिटी बॉक्स का भी रेनोवेशन किया जाएगा। एसोसिएशन उन संगठनों को सलाहकार के रूप में नियुकत होने के लिए आवेदन भेजने का आमंत्रण देती है।’

close whatsapp