IND vs ENG: पूर्व क्रिकेटर की भारत को बड़ी चेतावनी कहा, 'इंग्लैंड दूसरे दिन आक्रामक क्रिकेट खेलेगी' - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs ENG: पूर्व क्रिकेटर की भारत को बड़ी चेतावनी कहा, ‘इंग्लैंड दूसरे दिन आक्रामक क्रिकेट खेलेगी’

दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में भारत ने 396 रन बनाए हैं।

England Cricket Team (Image Credit- Twitter X)
England Cricket Team (Image Credit- Twitter X)

विशाखापट्टनम में भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच खेला जा रहा है। आज 3 फरवरी को खेल का दूसरा दिन जारी है। तो वहीं मैच का पहला दिन भारतीय टीम के नाम रहा। भारतीय टीम ने दिन की समाप्ति पर 6 विकेट के नुकसान पर 336 रन बना लिए, और क्रीज पर युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 179* रन बनाकर नाबाद रहे।

दूसरी ओर, अब मैच के दूसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी व जाने-माने क्रिकेट कंमेंटेटर माइकल एथरटन ने बड़ा बयान दिया है। एथरटन ने कहा है कि ओली पोप को हैदराबाद टेस्ट मैच में खेली गई अपनी पारी से आत्मविश्वास मिलेगा और दूसरे दिन इंग्लैंड आक्रामक तरीके से खेलती हुई नजर आएगी।

माइकल एथरटन ने दिया बड़ा बयान

विशाखापट्टनम में जारी दूसरे टेस्ट में दूसरे दिन के खेल को लेकर माइकल एथरटन ने स्काई स्पोर्ट्स के हवाले से कहा- क्रीज पर जायसवाल के होते हुए भारत के पास मैच में 400 से 450 का स्कोर करने का अवसर होगा। पहली पारी में यह कतई गलत स्कोर नहीं हैं, लेकिन यह उस तरह का स्कोर नहीं हैं जो इंग्लैंड को दरा देगा।

आप मैच की परिस्थिति देखते हैं और सोचते हैं यह कैसा चलेगा। सच कहूं तो विशाखापट्टनम की पिच हैदराबाद की तुलना में अधिक परेशानी करने वाली पिच है। ओली पोप और टीम के बाकी खिलाड़ियों ने हैदराबाद में जैसा खेल दिखाया, उससे उन्हें काफी आत्मविश्वास मिला होगा।

एथरटन ने आगे कहा- दूसरे दिन आप भारत को आक्रामक तरीके से खेलते हुए देखेंगे, क्योंकि वे उसी तरह खेलने के लिए कमिट है। हालांकि, भारत में परिस्थिति अलग है। मैच में भारत के टाॅप 6 खिलाड़ी और इंग्लैंड के बीच मुकाबला होगा।

तो वहीं आपको इस मैच का हाल बताएं तो भारत ने पहली पारी में यशस्वी जायसवाल की 209 रनों की शानदार पारी की बदौलत कुल 396 रन बनाए है। देखने लायक बात होगी कि इंग्लैंड पहली पारी में कितने रन बनाती है?

close whatsapp