एक नजर डालिए IND vs BAN मुकाबले के टॉप-10 मीम्स पर - क्रिकट्रैकर हिंदी

एक नजर डालिए IND vs BAN मुकाबले के टॉप-10 मीम्स पर

भारत ने बांग्लादेश को 50 रनों से हराया

India vs Bangladesh (Image Credit- Twitter X)
India vs Bangladesh (Image Credit- Twitter X)

जारी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 47वां मैच आज 22 जून को एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में भारत और बांग्लादेश (IND vs BAN) के बीच खेला गया। बता दें कि इस मैच में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ शानदार खेल दिखाते हुए 50 रनों से जीत हासिल की है।

दूसरी ओर, भारतीय टीम की बांग्लादेश पर इस जीत के बाद, फैंस सोशल मीडिया के माध्यम से काफी तेजी से रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं। मुकाबले में भारत को जीत दिलाने में बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अनुभवी स्पिनर कुलदीप यादव ने 4 ओवर में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए मात्र 19 रन देकर 3 बड़े विकेट हासिल किए।

भारत बनाम बांग्लादेश (IND vs BAN) सुपर 8 मैच का हाल

मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं तो पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए। टीम के लिए विराट कोहली 37, तो कप्तान रोहित शर्मा 23 रन बनाकर आउट हुए। इसके अलावा विकेटकीपर ऋषभ पंत ने 36 रन बनाए, तो वहीं अंत में हार्दिक पांड्या 50* रन बनाकर नाबाद रहे, जिसकी वजह से टीम इंडिया एक मजबूत टारगेट बांग्लादेश के सामने रखने में सफल रही।

इसके बाद जब बांग्लादेश भारत से मिले 197 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो वह निर्धारित 20 ओवरों में भारत की शानदार गेंदबाजी के सामने 8 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 146 रन ही बना पाई, व मैच में उसे 50 रन से हार का सामना करना पड़ा। बांग्लादेश के लिए सिर्फ कप्तान नजमुल हुसैन शन्तो ही 40 रनों की सर्वोच्च पारी खेल पाए।

दूसरी ओर, भारतीय टीम ने गेंदबाजी में कमाल का प्रदर्शन किया, खासकर स्पिनर कुलदीप यादव से। कुलदीप ने मुकाबले में 3 विकेट हासिल किए, तो अर्शदीप सिंह व जसप्रीत बुमराह को 2-2 विकेट मिले। इसके अलावा 1 विकेट हार्दिक को भी मिला।

देखिए भारत बनाम बांग्लादेश मैच के टाॅप फनी मीम्स:

close whatsapp