सिर्फ नेट्स में ही ऋषभ पंत दिखाते हैं अपने बल्ले का खेल, मैच में नजर आते हैं पूरी तरह फेल | CricTracker Hindi

सिर्फ नेट्स में ही ऋषभ पंत दिखाते हैं अपने बल्ले का खेल, मैच में नजर आते हैं पूरी तरह फेल

ऋषभ पंत ने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक नई रील वीडियो शेयर की है।

Rishabh Pant (Image Credit- Instagram)
Rishabh Pant (Image Credit- Instagram)

इस IPL सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी ऋषभ पंत कर रहे हैं, जहां उनकी कप्तानी में टीम का प्रदर्शन मिला-जुला रहा है। वहीं ये खिलाड़ी अभी तक बल्लेबाजी में कुछ खास कमाल नहीं कर पाया है, लेकिन नेट्स में पंत अपनी पूरी पॉवर दिखा रहे हैं और उसी से जुड़ा एक वीडियो भी उन्होंने शेयर किया है।

एक नजर ऋषभ पंत के प्रदर्शन पर भी डाल लेते हैं

IPL के दौरान कई बार ऋषभ पंत की विस्फोटक बल्लेबाजी देखने को मिलती है, लेकिन इस सीजन ये खिलाड़ी 22 गज पर संघर्ष करते हुए नजर आ रहा है। IPL 2025 में अभी तक पंत ने अपनी टीम से सभी 7 मैच खेले हैं, इस दौरान उनके बल्ले से सिर्फ 103 रन निकले हैं और उन्होंने एक ही अर्धशतक लगाया है।

ऋषभ पंत सिर्फ नेट्स में ही मारते हैं ऐसे शॉट्स

*ऋषभ पंत ने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक नई रील वीडियो शेयर की है।
*वीडियो में जयपुर के SMS स्टेडियम में बल्लेबाजी अभ्यास करते दिखे पंत।
*इस दौरान नेट सेशन में पंत ने मैदान के हर कोने में लगाए लंबे-लंबे छक्के।
*एक फैन ने कमेंट कर लिखा- ऐसे शॉट मैच में भी मार दिया करो पंत भाई।

एक नजर ऋषभ पंत की इस रील वीडियो पर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rishabh Pant (@rishabpant)

मयंक यादव भी नजर आए अपनी पुरानी लय में

किस टीम के खिलाफ है LSG का अगला मैच?

वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स का अगला मैच राजस्थान टीम के खिलाफ होगा, जहां ये मैच 19 अप्रैल के दिन खेला जाएगा। साथ ही दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में होना है, जो RR टीम का घरेलू मैदान है। एक तरफ LSG टीम ने 7 में से अपने 4 मैच जीते हैं और तीन मैच हारे हैं। तो वहीं RR टीम ने भी अभी तक 7 मैच ही  खेले हैं, लेकिन इस टीम को सिर्फ दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है और बाकी के 5 मैचों में टीम हारी है। अपना आखिरी मैच RR टीम ने दिल्ली के खिलाफ खेला था और सुपर ओवर तक गए उस मैच में संजू की सेना को हार का सामना करना पड़ा था।

close whatsapp