IND vs ENG, 2nd Test, Day 3 Highlights: गिल का शानदार शतक, इंग्लैंड को जीत के लिए बनाने होंगे 332 रन - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs ENG, 2nd Test, Day 3 Highlights: गिल का शानदार शतक, इंग्लैंड को जीत के लिए बनाने होंगे 332 रन

तीसरे दिन के खेल के बाद भारत को दूसरा टेस्ट मैच जीतने के लिए 9 विकेट की जरूरत है।

IND vs ENG (Photo Source: X/Twitter)
IND vs ENG (Photo Source: X/Twitter)

IND vs ENG, 2nd Test, Day 3 Report: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच 2 फरवरी से विशाखापट्टनम में खेला जा रहा है। खेल के दूसरे दिन इंग्लैंड पहली पारी में 253 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। भारत ने दूसरे दिन के अंत तक बिना विकेट गंवाए 28 रन बना लिए थे।

आज तीसरे दिन भारत की दूसरी पारी 255 रनों पर सिमट गई। इंग्लैंड को दूसरा टेस्ट मैच जीतने के लिए 399 रनों का लक्ष्य मिला। इंग्लैंड ने तीसरे दिन के अंत तक दूसरी पारी में एक विकेट के नुकसान पर 67 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड को अब जीत के लिए 332 रनों की जरूरत है।

IND vs ENG: शुभमन गिल ने 11 महीने बाद जड़ा टेस्ट शतक

दूसरे दिन के खेल के बाद दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल (15*) और रोहित शर्मा (13*) रन पर नाबाद थे। लेकिन आज तीसरे दिन की शुरूआत में ही दोनों बल्लेबाज जेम्स एंडरसन के शिकार बन गए। रोहित शर्मा (13) और यशस्वी जायसवाल (17) रन पर पवेलियन लौट गए। जिसके बाद श्रेयस अय्यर (29) और रजत पाटिदार (9 रन) पर पवेलियन लौट गए। शुभमन गिल टेस्ट क्रिकेट में लंबे समय से खराब फॉर्म से जूझते हुए नजर आ रहे थे।

लेकिन आज ट्रोलर्स को तगड़ा जवाब देते हुए शुभमन गिल ने 11 महीने बाद टेस्ट शतक जड़ा। यह शुभमन गिल के टेस्ट करियर का तीसरा शतक भी है। शुभमन गिल ने 132 गेंदों में शतक पूरा किया। वहीं फिर वह 147 गेंदों में 11 चौके और 2 छक्कों की मदद से 104 रन बनाकर आउट हो गए।

अक्षर पटेल ने (45) रन बनाकर अहम योगदान दिया। टीम इंडिया दूसरी पारी में 255 रनों पर ऑलआउट हो गई। दूसरी पारी में भारत के खिलाफ टॉम हार्टले ने सर्वाधिक 4 विकेट अपने नाम किया। वहीं रेहान अहमद ने 3 और जेम्स एंडरसन के नाम 2 विकेट शामिल रहे।

जैक क्रॉली क्रीज पर खड़े हैं नाबाद

IND vs ENG, 399 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने ठीक-ठाक शुरूआत की। जैक क्रॉली और बेन डकेट के बीच पहले विकेट के लिए 50 रनों की साझेदारी हुई। बेन डकेट (28) रन पर रविचंद्रन अश्विन के हाथों आउट हो गए। तीसरे दिन के खेल के बाद जैक क्रॉली (29*) और रेहान अहमद (9*) रन पर नाबाद क्रीज पर मौजूद है।

तीसरे दिन के खेल के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन-

https://twitter.com/BabarAzamTheLeg/status/1754103556519698581

 

close whatsapp