Cricket Buzz: जाने 4 फरवरी के शानदार ट्वीट के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल - क्रिकट्रैकर हिंदी

Cricket Buzz: जाने 4 फरवरी के शानदार ट्वीट के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल

Shubman Gill का बल्ला इंग्लैंड के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट मैच में जमकर बोला।

Shubman Gill (Image Credit- Instagram)
Shubman Gill (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज Shubman Gill का बल्ला इंग्लैंड के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट मैच में जमकर बोला। गिल ने आलोचकों को करारा जवाब देते हुए शानदार शतक लगाया। इसके बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ सी आ गई।

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, दिनेश कार्तिक, युवराज सिंह, सुरेश रैना समेत अन्य पूर्व क्रिकेटरों ने शतक के बाद शुभमन गिल (Shubman Gill) के प्रदर्शन और स्किल की जमकर तारीफ की।

वहीं न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन ने माउंगानुई में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना 30वां टेस्ट शतक लगाया। इस तरह उन्होंने अपने 2024 टेस्ट सीजन की शानदार शुरुआत की है। इसके अलावा एबी डिविलियर्स के विराट कोहली के दूसरी बार पिता बनने के खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया गया।

वहीं U19 वर्ल्ड कप 2024 में सुपर 6 के 38वां मुकाबले के दौरान पहली पारी में एक विवादित मोमेंट देखने को मिला। दरअसल इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज हमजा शेख को एक गेंद पर Obstructing the Field दे दिया गया, जिस पर स्टुअर्ट ब्रॉड ने अपना पक्ष रखा है।

वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ 15 फरवरी से राजकोट में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच को भी मिस कर सकते हैं। बीसीसीआई को अभी भी बल्लेबाज की उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?