IND vs ENG: भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के दौरान इस पूर्व दिग्गज ने बीच में ही छोड़ा दौरा, पढ़ें पूरी खबर - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs ENG: भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के दौरान इस पूर्व दिग्गज ने बीच में ही छोड़ा दौरा, पढ़ें पूरी खबर

पीटरसन ने कहा है कि वह 1 महीने के भीतर आईपीएल के दौरान आने का इंतजार कर रहे हैं। 

Kevin Pietersen (Image Credit- Twitter)
Kevin Pietersen (Image Credit- Twitter)

भारत और इंग्लैंड के बीच इस समय पांच मैचों की टेस्ट सीरीज जारी है। तो वहीं इस सीरीज के बीच में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और जाने-माने क्रिकेट कमेंटेटर केविन पीटरसन (Kevin Pietersen) बीच में दौरा छोड़कर स्वदेश लौट गए हैं।

बता दें कि भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के दौरान अपनी कंमेंट्री से दर्शको का मनोरंजन करने वाले पीटरसन, अब इस दौरे पर कमेंट्री करते हुए नजर नहीं आएंगे। बीच में इस सीरीज को छोड़ने की जानकारी को पीटरसन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से दी है। इसके अलावा उन्होंने कहा है उन्हें आईपीएल के समय वापिस आने का इंताजर है ताकि वह कमेंट्री कर सके।

केविन पीटरसन ने बीच में ही छोड़ा दौरा

बता दें कि भारत बनाम टेस्ट सीरीज को बीच में ही छोड़ने की जानकारी को केविन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट के माध्यम से दी। एक पोस्ट में उन्होंने लिखा- सीरीज के पहले दो टेस्ट मैचों को कवर करने में मजा आया। सीरीज अब बराबरी पर है और खूबसूरत है। भारत का पलड़ा शायद भारी है लेकिन वह यह भी जानता है कि इंग्लैंड बिना लड़े नहीं हारेगा। टेस्ट क्रिकेट को इतना अच्छा दिखाने के लिए दोनों टीमों को धन्यवाद।

केविन ने आगे लिखा- मुझे लगा कि वाइजैग की पिच शानदार थी। प्लीज बचे हुए मैचों के लिए पिच पर बाउंस रखे, इससे मैच में मजा आता है। अब मैं भारत छोड़ रहा हूं, और आपकी खातिरदारी के लिए धन्यवाद, यह खातिरदारी सामान्य से भी आगे है। मैं आईपीएल के टाइम वापिस आने का इंतजार कर रहा हूं। बहुत सारा प्यार, केविन

देखें केविन पीटरसन की यह सोशल मीडिया पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kevin Pietersen MBE (@kevinpietersen)

तो वहीं आपको भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के बारे में जानकारी दें तो दो मैचों के बाद यह 1-1 की बराबरी पर है। इसके बाद तीसरा टेस्ट मैच 15 फरवरी से राजकोट स्थित सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?