Mark Boucher का बयान और Rohit Sharma की वाइफ Ritika Sajdeh का कमेंट, बड़ी गड़बड़ है रे बाबा
MI टीम के कोच Mark Boucher के बयान से खुश नहीं है रोहित की वाइफ।
अद्यतन - फरवरी 6, 2024 3:35 अपराह्न

जब से Rohit Sharma को मुंबई इंडियंस टीम ने की कप्तानी से हटाया है, तब से फैन्स हद से ज्यादा गुस्सा हैं और MI टीम को अभी तक Troll किया जा रहा है। इस बीच MI टीम के लिए मुसीबत और बढ़ गई है, जिसका कारण है Mark Boucher का एक बयान और बयान रोहित से जुड़ा हुआ है। साथ ही इस बयान पर हिटमैन की वाइफ Ritika Sajdeh के कमेंट ने आग में घी डालने वाला काम कर दिया है।
Rohit Sharma को लेकर ऐसा क्या बोल दिया Mark Boucher ने?
एक पॉडकास्ट में बात करते हुए पहले तो Mark Boucher ने, रोहित शर्मा की IPL और टीम इंडिया के लिए कप्तानी को लेकर तारीफ की। उसके बाद में उन्होंने हिटमैन यानी रोहित शर्मा को MI टीम की कप्तानी से हटाने को लेकर बात की, इस दौरान Boucher ने कुछ ऐसा बोल दिया जिससे रोहित की वाइफ भड़क गई। Boucher ने कहा कि हमें रोहित बल्लेबाज के तौर पर चाहिए, आगे उन्हें कहा की भारत में लोग कप्तानी से हटाने के फैसले को लेकर भावुक हैं लेकिन ये पूरी तरह क्रिकेट को देखते हुए फैसला लिया गया था और ये फैसला आसान नहीं था।
Mark Boucher का बयान और Ritika Sajdeh का गुस्सा
*MI टीम के कोच Mark Boucher के बयान से खुश नहीं है Rohit Sharma की वाइफ।
*Ritika Sajdeh ने गुस्से में आ कर किया रील वीडियो पर एक कमेंट।
*हिटमैन की वाइफ रितिका ने कमेंट कर लिखा- इसमें बहुत सारी चीजें गलत है ।
*अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है रितिका का ये कमेंट।
Rohit Sharma की वाइफ Ritika Sajdeh ने किया था ये कमेंट
![]()
Mark Boucher वाली रील की डिलीट, लेकिन X पर मिला वीडियो
https://twitter.com/Harishkumar880/status/1754799542975750604
हार्दिक की तारीफ की है कोच ने काफी ज्यादा
वहीं इस पॉडकास्ट में Mark Boucher ने हार्दिक पांड्या की जमकर तारीफ की, साथ ही बताया कि हम हार्दिक को बतौर खिलाड़ी ही लाया थे लेकिन बाद फैसला बदल गया। मार्क ने कहा कि हार्दिक में कप्तानी के काफी अच्छे SKILL हैं और वो 2 सीजन गुजरात के लिए कमाल कर चुके हैं।