अपने बेटे के साथ अभ्यास करने पहुंचे हार्दिक पांड्या, वीडियो देख दिन बन जाएगा आपका - क्रिकट्रैकर हिंदी

अपने बेटे के साथ अभ्यास करने पहुंचे हार्दिक पांड्या, वीडियो देख दिन बन जाएगा आपका

हार्दिक पांड्या की नई रील वीडियो फैन्स को आ रही है काफी ज्यादा पसंद।

Hardik Pandya With His Son (Image Credit- Instagram)
Hardik Pandya With His Son (Image Credit- Instagram)

हार्दिक पांड्या सोशल मीडिया के किंग बनने की कोशिश में लगे हैं, जहां आए दिन वो लगातार रील्स पोस्ट कर रहे हैं। जिसमें वो खुद की तैयारियां दिखा रहे हैं, साथ ही वो इन दिनों कड़ा वर्क आउट भी कर रहे हैं। इस बीच उनका एक नया वीडियो आया, जो सच में आपका दिन बना देगा।

हार्दिक पांड्या के कप्तान बनने से हुआ था MI टीम को नुकसान

वहीं जब मुंबई टीम ने हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया था, तो इस टीम को काफी ज्यादा नुकसान हुआ था। टीम को ये नुकसान सोशल मीडिया के जरिए हुआ था, जहां इंस्टा पर टीम के Followers तेजी से गिर रहे थे। वहीं फैन्स ने टीम और हार्दिक दोनों को बुरी तरह Troll किया था, जो आज तक जारी है। इस बीच कई सालों बाद रोहित शर्मा किसी और की कप्तानी के अंडर IPL खेलेंगे, ये चीज फैन्स को अब पसंद नहीं आ रही है।

अपने बेटे को भी क्रिकेटर बनाना चाहते हैं हार्दिक पांड्या

*हार्दिक पांड्या की नई रील वीडियो फैन्स को आ रही है काफी ज्यादा पसंद।
*इस रील वीडियो में अपने बेटे के साथ अभ्यास करने मैदान पर गए हैं हार्दिक।
*इस दौरान हार्दिक अपने बेटे के साथ मस्ती करते हुए आ आए नजर।
*साथ ही अगस्त्य भी पांड्या की गेंदबाजी को गौर से देख रहा था मैदान में।

हार्दिक पांड्या और उनके बेटे का क्यूट वीडियो

एक नजर इस वर्क आउट वीडियो पर भी डाल लो आप

अभी तक किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं दिया है हार्दिक ने

दूसरी ओर जब से हार्दिक मुंबई टीम में आए हैं और कप्तान बने हैं, तब से वो फैन्स के निशाने पर हैं। हार्दिक के अलावा उनकी वाइफ नताशा और भाई क्रुणाल को भी फैन्स ने जमकर Troll किया है और काफी कुछ लिखा है। लेकिन अभी तक हार्दिक ने इसे लेकर कोई रिएक्शन नहीं दिया और ना ही Trolling के खिलाफ कोई पोस्ट शेयर किया है। वहीं अब देखना अहम होगा की 5 खिताब जीतने वाली, मुंबई टीम की कप्तानी में हार्दिक कितना सफल होते हैं।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?