केएल राहुल ने Digital Commerce कंपनी OTO में निवेश किए करोड़ों, पढ़े पूरी खबर - क्रिकट्रैकर हिंदी

केएल राहुल ने Digital Commerce कंपनी OTO में निवेश किए करोड़ों, पढ़े पूरी खबर

डिजिटल कॉमर्स कंपनी OTO ने मंगलवार (6 फरवरी) को खुलासा किया कि केएल राहुल और अन्य निवेशकों की मदद से कंपनी $10 मिलियन (83 करोड़) जुटा पाने में कामयाब रही है।

KL Rahul (Photo Source: X/Twitter)
KL Rahul (Photo Source: X/Twitter)

भारतीय खिलाड़ी केएल राहुल (KL Rahul) चोट से वापसी करने के बाद टीम के लिए शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। पिछले साल एशिया कप और वनडे वर्ल्ड कप में उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया। इस साल भी होने वाले क्रिकेट टूर्नामेंट में केएल राहुल टीम के लिए शानदार खेल दिखाना चाहेंगे। इस बीच केएल राहुल ने डिजिटल कॉमर्स कंपनी OTO के डॉलर 10 मिलियन फंडरेजर में बड़ा योगदान दिया है।

OTO ने जारी किया स्टेटमेंट

डिजिटल कॉमर्स कंपनी OTO ने मंगलवार (6 फरवरी) को खुलासा किया कि केएल राहुल (KL Rahul) और अन्य निवेशकों की मदद से कंपनी $10 मिलियन (83 करोड़) जुटा पाने में कामयाब रही है।

Deccan Herald को दिए गए स्टेटमेंट में OTO ने कहा, ‘OTO ने हाल ही में 10 मिलियन डॉलर की फंडिंग जुटाई है। नवीनतम फंड रणनीतिक रूप से 30 से अधिक शहरों में OTO की उपस्थिति का विस्तार करेगा, इलेक्ट्रिक वाहनों में परिवर्तन का समर्थन करेगा और मौजूदा साझेदारी को मजबूत करेगा।’

तीसरे टेस्ट मैच से बाहर हो सकते हैं KL Rahul

टीम इंडिया ने दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 106 रनों से शिकस्त दी। भारत के इस जीत के बाद सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ गई है। केएल राहुल (KL Rahul) और रवींद्र जडेजा चोटिल होने के चलते दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गए थे। जिसके बाद सरफराज खान, सौरभ कुमार और वाशिंगटन सुंदर को टीम में जगह मिली थी।

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में केएल राहुल ने 86 और दूसरी पारी में 22 रन बनाए थे। केएल राहुल इस वक्त एनसीए में रिहैब की प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं। यह अब तक साफ नहीं हो पाया है कि वह तीसरे टेस्ट मैच का हिस्सा बनेंगे या फिर नहीं। भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच 15 फरवरी से राजकोट में खेला जाएगा। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के बचे तीन टेस्ट मैचों के लिए भारतीय स्क्वॉड का ऐलान नहीं किया गया है।

close whatsapp