ICC World Cup 2023: न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच से पहले भारत के कोचिंग स्टाफ ने वानखेड़े की पिच का निरीक्षण किया - क्रिकट्रैकर हिंदी

ICC World Cup 2023: न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच से पहले भारत के कोचिंग स्टाफ ने वानखेड़े की पिच का निरीक्षण किया

वर्ल्ड कप 2023 का पहला सेमीफाइनल मैच 15 नवंबर को भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े में होने वाला है।

भारत में जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का ग्रुप चरण खत्म हो चुका है। करीब 35 दिनों चले घमासान के बाद फैंस को 4 सेमीफाइनल टीमें मिल गई हैं। बता दें कि इस बार भारत के अलावा सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने जगह बनाई है।

तो वहीं अब वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल मैच में भारत न्यूजीलैंड के सामना करने के लिए तैयार हैं। गौरतलब है कि दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 15 नवंबर, बुधवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

हालांकि, इस मैच से पहले मुंबई पहुंची टीम इंडिया का कोचिंग स्टाफ वानखेड़े की पिच का जायजा लेने के लिए मैदान पहुंचा है। बता दें कि आज वानखेड़े में टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़, बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर और गेंदबाजी कोच Paras Mhambrey को देखा गया, जिसकी फोटो कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

देखें भारतीय कोचिंग स्टाफ की ये वायरल फोटो

टीम इंडिया के लिए आसान नहीं होगा वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाना

गौरतलब है कि जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप में मैन इन ब्लू अभी तक अजेय रही है। टीम ने खेले गए 9 मैचों में से 9 में जीत हासिल की है। लेकिन ये भी सच है कि भारत का आईसीसी के सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। उदाहरण के लिए 2019 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मैच।

हालांकि, जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया ने लीग मुकाबले में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया था। खैर, अब देखने लायक बात होगी कि रोहित की विराट सेना वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल मैच में कीवी टीम के खिलाफ कैसा प्रदर्शन करने वाली है?

ये भी पढ़ें- Mohammad Amir निकले दूसरे विराट कोहली, लाइव शो के बीच बोले- बेन स्टोक्स, बेन स्टोक्स

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?