Virat Kohli and Anushka Sharma: दूसरी बार माता-पिता बने विराट-अनुष्का? क्या है इस वायरल फोटो की सच्चाई?
सोशल मीडिया पर वायरल यह तस्वीर लोगों के बीच भ्रम पैदा कर रही है।
अद्यतन - फरवरी 13, 2024 9:18 पूर्वाह्न

विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट से बाहर हो चुके हैं। निजी कारणों का हवाला देकर पहले दो टेस्ट मैचों में नहीं खेलने वाले विराट कोहली सीरीज के शेष तीन मैचों में भी नहीं खेलेंगे। इस बात की पुष्टि बीसीसीआई ने खुद की। वहीं हाल में एबी डिविलियर्स ने खुलासा किया कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दूसरी बार पैरेट्स बनने वाले हैं।
हालांकि, खूब किरकिरी होने के बाद डिविलियर्स अपने बयान से पलट गए और उन्होंने कहा कि उनसे गलत जानकारी साझा हो गई। इस बीच सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिस लोग उन्हें और विराट को दूसरे बच्चे की जन्म पर बधाई दे रहे हैं।
ये है वायरल तस्वीर की सच्चाई
https://twitter.com/Shubham192223/status/1757006046948991012?s=20
इंटरनेट पर अनुष्का शर्मा की तस्वीर यह बताकर वायरल की जा रही है कि उन्होंने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है और विराट कोहली एक बार फिर बेटी के पिता बने हैं। हालांकि, आपको बता दें कि यह तस्वीर दूसरे बच्चे की नहीं बल्कि विराट-अनुष्का के पहले बच्चे यानि बेटी वामिका की है। सोशल मीडिया पर वायरल यह तस्वीर लोगों के बीच भ्रम पैदा कर रही है।
2011 के बाद पहली बार किसी टेस्ट सीरीज में एक भी मैच में नहीं खेल रहे कोहली
वहीं इंग्लैंड के खिलाफ बाकी तीन टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम की घोषणा हो चुकी है। विराट कोहली ने निजी कारणों से पूरी सीरीज से हटने का फैसला किया है। बीसीसीआई ने भी टीम की घोषणा के दौरान कहा कि हम उनके फैसले का सम्मान करते हैं। वहीं अब मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आया है कि विराट कोहली इन दिनों वाइफ अनुष्का के साथ लंदन में है।
इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट से किंग कोहली के बाहर होने के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि वह आखिरी तीन टेस्ट मैचों के लिए वापसी करेंगे, मगर ऐसा नहीं हुआ। बता दें कि 2011 के बाद पहली बार ऐसा होगा जब विराट कोहली किसी टेस्ट सीरीज में एक भी मैच में नहीं खेल रहे हैं।