तीसरे टेस्ट से पहले CHILL मूड में हैं टीम इंडिया के युवा खिलाड़ी, नहीं ले रहे हैं मैच की टेंशन
राजकोट में कल से शुरू होगा दोनों टीमों के बीच तीसरा टेस्ट मैच।
अद्यतन - Feb 14, 2024 6:05 pm

कल से एक बार फिर टेस्ट क्रिकेट का रोमांच देखने को मिलेगा, जहां टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट का आगाज कल यानी की 15 फरवरी से होने जा रहा है। जिसे लेकर भारतीय टीम के युवा खिलाड़ी काफी ज्यादा उत्साहित हैं, इसका नजारा सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है।
टीम इंडिया के सोशल मीडिया पर आया एक खास वीडियो
दूसरी ओर टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया के सोशल मीडिया पर एक खास वीडियो पोस्ट किया गया है, जहां इस वीडियो में ध्रुव जुरेल का इंटरव्यू है। इस इंटरव्यू में ध्रुव ने अपने पिता को लेकर बयान दिया है, उन्होंने कहा कि- मेरे पिता मेरे हीरो हैं और वो मेरी क्रिकेट में काफी ज्यादा ही मदद करते हैं। ध्रुव टीम इंडिया से अंडर 19 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं और वो IPL में राजस्थान टीम से खेलते हैं।
पूरे टशन में हैं टीम इंडिया के यंग खिलाड़ी
*राजकोट में कल से शुरू होगा दोनों टीमों के बीच तीसरा टेस्ट मैच।
*मैच से पहले बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने एक इंस्टा स्टोरी की पोस्ट।
*इंस्टा स्टोरी की तस्वीर में ध्रुव के साथ नजर आए यशस्वी जायसवाल।
*दोनों ही खिलाड़ी नजर आ रहे हैं CHILL मूड है, हाथ में है कप।
टीम इंडिया के 2 युवा खिलाड़ियों की तस्वीर

ध्रुव जुरेल का ये इंटरव्यू किया गया है पोस्ट
यशस्वी के लिए शानदार रहा था दूसरा टेस्ट
वहीं टीम के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने काफी कम समय में टेस्ट क्रिकेट में अपनी जगह पक्की की है, वहीं इस खिलाड़ी ने इंग्लैंड के खिलाफ शानदार शतक ठोका था। जिसकी सभी ने जमकर तारीफ की थी, इससे पहले जायसवाल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था। जहां अपने पहले ही टेस्ट में इस बल्लेबाज ने शतक लगाकर, खास लिस्ट में अपनी जगह बनाई थी। दूसरी ओर विकेटकीपर-बल्लेबाज केएस भरत लगातार अपने प्रदर्शन से निराश कर रहे हैं, ऐसे में अब बचे हुए टेस्ट मैचों के लिए ध्रुव जुरेल को अंतिम 11 में जगह मिल सकती है और केएस को बाहर बैठना पड़ सकता है।