MS Dhoni की जगह दूसरे फ्रेंचाइजी के ये तीन प्लेयर्स कर सकते हैं CSK की कप्तानी

IPL 2024: दूसरे फ्रेंचाइजी के तीन प्लेयर जो अगले सीजन में MS Dhoni की जगह कर सकते हैं CSK की कप्तानी

महेंद्र सिंह धोनी का इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में खेलना बहुत ही मुश्किल लग रहा है।

MS Dhoni and Rohit Sharma (Pic Source-Twitter)
MS Dhoni and Rohit Sharma (Pic Source-Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की शुरूआत जल्द ही होने वाली है और तमाम लोग इस शानदार टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को करारी शिकस्त दी थी। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने फाइनल में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और इस शानदार टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम किया।

बता दें, महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच बार इस बेहतरीन टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम किया है। पिछले सीजन तमाम लोगों का यही मानना था कि यह महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी संस्करण हो सकता है लेकिन पूर्व भारतीय कप्तान ने खुद इस बात का खुलासा किया कि वो आईपीएल 2024 में भी खेलते हुए नजर आएंगे।

हालांकि महेंद्र सिंह धोनी का इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में खेलना बहुत ही मुश्किल लग रहा है। अब सवाल यह है उठ रहा है कि अगर महेंद्र सिंह धोनी इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के बाद इस शानदार टूर्नामेंट से अपना संन्यास ले लेंगे तो उनकी जगह चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी कौन कर सकता है? आज हम आपको बताते हैं ऐसे तीन खिलाड़ियों के बारे में जो फिलहाल चेन्नई सुपर किंग्स टीम से नहीं खेल रहे हैं लेकिन आगामी संस्करण में चेन्नई फ्रेंचाइजी उन पर बोली लगा सकती है और साथ ही उन्हें अपनी टीम का नया कप्तान भी नियुक्त कर सकती है।

दूसरे फ्रेंचाइजी के तीन प्लेयर्स जो अगले सीजन MS Dhoni की जगह करेंगे CSK की कप्तानी

1- रोहित शर्मा

MI Captain Rohit Sharma. (Image Source: BCCI-IPL)
MI Captain Rohit Sharma. (Image Source: BCCI-IPL)

रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने पांच बार इंडियन प्रीमियर लीग की ट्रॉफी को अपने नाम किया है। चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस दो सबसे सफल टीम में है जिन्होंने इस टूर्नामेंट को पांच-पांच बार अपने नाम किया है।

हालांकि इंडियन प्रीमियर लीग 2024 से पहले मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी ने हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटंस से ड्राफ्ट किया और उन्हें अपनी टीम का नया कप्तान नियुक्त किया। मुंबई इंडियंस के तमाम फैंस इस बात से हैरान थी कि आखिर क्यों रोहित शर्मा को टीम की कप्तानी से हटाया गया है। रोहित शर्मा इस टूर्नामेंट के सबसे सफल कप्तानों में से एक रहे हैं।

हार्दिक पांड्या को कप्तान नियुक्त किए जाने के बाद अब मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा को फिर से शायद ही अगले संस्करण में अपनी टीम का कप्तान नियुक्त करेंगे। अगर मुंबई इंडियंस अगले सीजन में रोहित शर्मा को रिलीज कर देते है तो चेन्नई सुपर किंग्स उन्हें अपनी टीम में जरूर शामिल करना चाहेंगे और साथ ही अगर ऐसा हुआ तो रोहित शर्मा चेन्नई सुपर किंग्स के अगले कप्तान हो सकते हैं।

Page 1 / 3
Next

close whatsapp