IND vs ENG 2024: अगर यह भारतीय स्टार न होता, तो अपने बेटे का डेब्यू नहीं देख पाते सरफराज खान के पिता; जानें क्या था वो मैसेज
सरफराज खान ने राजकोट टेस्ट की पहली पारी में 66 गेंदों में 62 रनों की शानदार पारी खेली।
अद्यतन - Feb 16, 2024 12:01 pm

England’s Test tour of India 2024, IND vs ENG: सरफराज खान (Sarfaraz Khan) के पिता नौशाद खान राजकोट में इंग्लैंड के खिलाफ जारी तीसरे टेस्ट मैच में उनके डेब्यू पर नहीं आना चाहते थे, क्योंकि उनके वहां होने से बल्लेबाज दबाव महसूस कर सकते था।
इस बात का खुलासा खुद मुंबई के स्टार बल्लेबाज ने भारत बनाम इंग्लैंड तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन की खेल के समाप्त होने के बाद किया था। लेकिन कुछ लोगों ने नौशाद खान को सरफराज के डेब्यू मैच में शरीक होने के लिए मनाया और वह कोई और नहीं, बल्कि टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) है।
Suryakumar Yadav के कारण राजकोट पहुंच पाए Sarfaraz Khan के पिता
राजकोट टेस्ट के पहले दिन के खेल के समापन के बाद नौशाद खान ने खुलासा किया कि सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने उन्हें मैसेज किया और उन्हें अपने बेटे के लिए यादगार दिन के गौरव का अनुभव करने राजकोट पहुंचने के लिए मनाया। उन्होंने सूर्यकुमार के उस मैसेज का भी खुलासा किया, जिसके कारण वह खुद को राजकोट आने से नहीं रोक पाए।
PTI के अनुसार, नौशाद खान ने कहा: “मैंने पहले सोचा कि मैं नहीं आऊंगा, क्योंकि इससे सरफराज पर किसी तरह का दबाव पड़ेगा और इसके अलावा, मुझे थोड़ी सर्दी भी थी। लेकिन सूर्या के मैसेज ने मेरा मन बदल दिया, मुझे पिघला दिया।”
सूर्यकुमार यादव के मैसेज ने नौशाद खान को पिघला दिया
सूर्यकुमार यादव का मैसेज पढ़ते हुए सरफराज के पिता ने कहा: “मैं आपकी भावनाओं को समझता हूं। लेकिन मुझ पर विश्वास करें, जब मैंने अपना टेस्ट डेब्यू किया (पिछले साल मार्च में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर में) और अपनी टेस्ट कैप प्राप्त कर रहा था, तो मेरे पिता और मां मेरे साथ थे। और वह पल बहुत खास था। ये पल बार-बार नहीं आते, इसलिए मेरा सुझाव है कि आपको अवश्य वहां होना चाहिए।”
फिर नौशाद खान ने राजकोट जाने की तैयारी की। उन्होंने अंत में कहा: “सूर्या के इस मैसेज के बाद, मैं खुद को आने से नहीं रोक सका। बस एक गोली ली और कल यहां आ गया।”