जडेजा के आखिरी इंस्टा पोस्ट के कमेंट्स मत पढ़ना आप, फैन्स ने लिखी ऑलराउंडर के लिए घटिया बातें - क्रिकट्रैकर हिंदी

जडेजा के आखिरी इंस्टा पोस्ट के कमेंट्स मत पढ़ना आप, फैन्स ने लिखी ऑलराउंडर के लिए घटिया बातें

सरफराज के रन आउट को लेकर, फैन्स ने जडेजा के इंस्टा पोस्ट पर गुस्सा निकाला।

Sarfaraz Khan And Jadeja (Image Credit- Twitter)
Sarfaraz Khan And Jadeja (Image Credit- Twitter)

राजकोट टेस्ट के पहले दिन रोहित शर्मा, जडेजा और सरफराज खान का बल्ला जमकर बोला था, लेकिन टीम इंडिया के फैन्स फिर भी नाराज थे। जहां फैन्स के नाराज होने का कारण था सरफराज का रन आउट और उसके जिम्मेदार थे खुद जडेजा, बस उसके बाद क्या था फैन्स ने ऑलराउंडर को सोशल मीडिया पर लपेटना शुरू कर दिया और हर हद को पार करते गए।

पहले से ही Troll हो रहे थे जडेजा

जी हां, टीम इंडिया का ये ऑलराउंडर खिलाड़ी पहले से बुरी तरह Troll हो रहा था सोशल मीडिया पर, जिसका कारण था इस खिलाड़ी के पिता का बयान और उसके बाद हुआ विवाद। ऐसे में सरफराज के रन आउट ने जडेजा के जीवन में आग में घी डालने का काम किया है और अब फैन्स को एक और मौका मिल गया है टीम इंडिया के खिलाड़ी को अपने निशाने पर लेने का।

जडेजा का आखिरी इंस्टा पोस्ट और उसपर आए घटिया कमेंट्स

*सरफराज के रन आउट को लेकर, फैन्स ने जडेजा के इंस्टा पोस्ट पर गुस्सा निकाला।
*जहां जडेजा के आखिरी इंस्टा पोस्ट के कमेंट्स में फैन्स ने दी गंदी-गंदी गालियां।
*इस दौरान खिलाड़ी के निजी जीवन को भी फैन्स ने लिया अपने निशाने पर।
*अब तक हजारों घटिया कमेंट्स आ चुके हैं ऑलराउंडर के आखिरी पोस्ट पर।

इस पोस्ट पर फैन्स ने हर हद को किया पार

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ravindrasinh jadeja (@royalnavghan)

इंस्टा स्टोरी के जरिए माफी मांग चुका हैं ये खिलाड़ी

कल जब सरफराज रन आउट हुए थे, तो उस समय ये युवा बल्लेबाज अपने डेब्यू मैच में 62 रनों पर खेल रहा था। वहीं जैसे ही सरफराज रन आउट हुए, उसका दुख जडेजा के चेहरे पर भी नजर आया। पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद, ऑलराउंडर ने इंस्टा स्टोरी का सहारा लिया और सरफराज को टैग करते हुए अपनी गलती मान ली। लेकिन उसके बाद भी फैन्स का गुस्सा अभी तक शांत नहीं हुआ है और इसका नजारा सोशल मीडिया पर साफ देखने को मिल रहा है।

आप भी देख लो ऑलराउंडर की इंस्टाग्राम स्टोरी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

close whatsapp