टेंशन में थी आर अश्विन की वाइफ, 500वां विकेट होते ही Prithi Narayanan ने दिया गजब रिएक्शन
टीम इंडिया के स्पिनर आर अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में पूरे किए अपने 500 विकेट।
अद्यतन - Feb 16, 2024 4:00 pm

राजकोट में टीम इंडिया के खिलाड़ी हर दिन के साथ नए-नए रिकॉर्ड बना रहे हैं, अब इस लिस्ट में आर अश्विन का नाम भी जुड़ गया है। जहां अश्विन ने अब टेस्ट क्रिकेट में अपने 500 विकेट पूरे कर लिए हैं, ये करनामा उन्होंने क्रॉली को आउट कर किया और इसके तुरंत बाद स्पिनर की वाइफ का रिएक्शन सुपर वायरल हो गया इंटरनेट पर।
टेस्ट में नया रिकॉर्ड बनाया है आर अश्विन ने
जी हां, टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए अभी तक सबसे ज्यादा विकेट पूर्व स्पिनर अनिल कुंबले के नाम है, जहां कुंबले ने अपने टेस्ट करियर में कुल 619 बल्लेबाजों को आउट किया था। वहीं अब कुंबले के बाद अश्विन दूसरे ऐसे गेंदबाज बने हैं, जो 500 विकेटों के आंकड़ों पर पहुंचे हैं। वहींं टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेट पूरे करने के बाद, स्पिनर की खुशी अलग लेवल पर नजर आई। इससे पहले टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया था और रोहित के अलावा जडेजा ने शानदार शतक ठोका था।
आर अश्विन की गेंदबाजी के दौरान टेंशन में थी उनकी वाइफ
*टीम इंडिया के स्पिनर आर अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में पूरे किए अपने 500 विकेट।
*इस बीच स्पिनर की वाइफ TV पर लाइव देख रही थी उनकी गेंदबाजी।
*500 विकेट पूरे होते ही Prithi Narayanan ने लगाई स्पेशल इंस्टा स्टोरी।
*साथ ही उन्होंने BCCI का एक वीडियो भी किया स्टोरी पर री शेयर।
एक नजर आर अश्विन की वाइफ Prithi Narayanan की इंस्टा स्टोरी पर
![]()
टीम इंडिया के इंस्टा पर स्पिनर का जश्न वाला वीडियो
इंग्लैंड टीम कर रही है कड़ा वार
दूसरी ओर टीम इंडिया पहली पारी में 445 रन बनाकर ऑल आउट हो गई थी, जिसके बाद इंग्लैंड टीम ने काफी तेजी से अपने पारी का आगाज किया है। जहां इंग्लिश टीम के बल्लेबाज BazBall अंदाज में क्रिकेट खेल रहे हैं और टीम इंडिया के गेंदबाजों की जमकर क्लास लगा रहे हैं। इस दौरान कुलदीप यादव को इंग्लिश बल्लेबाजों ने ज्यादा अपने निशाने पर लिया है और Ben Duckett का बल्ला सबसे ज्यादा चला है।