PSL 2024: Match-1, LAH vs ISL Match Prediction: जानें किस टीम का पलड़ा है भारी और कौन जीत सकता है आज का मैच
PSL 2024 का पहला मुकाबला लाहौर कलदंर्स और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच 17 फरवरी को खेला जाएगा।
अद्यतन - फरवरी 17, 2024 1:46 अपराह्न

प्रीव्यू (Preview):
पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2024) का नौवां सीजन 17 फरवरी से शुरू हो रहा है। सीजन का पहला मुकाबला लाहौर कलंदर्स (LAH) और इस्लामाबाद यूनाइटेड (ISU) के बीच खेला जाएगा। शाहीन अफरीदी की कप्तानी में लाहौर कलंदर्स ने पिछले सीजन ट्रॉफी पर कब्जा किया था। दोनों टीमें टूर्नामेंट में अब तक 17 बार टकराई है, जिसमें इस्लामाबाद यूनाइटेड ने 9 और लाहौर कलंदर्स ने 8 बार जीत दर्ज की है। लाहौर कलंदर्स की कप्तानी शाहीन शाह अफरीदी वहीं इस्लामाबाद यूनाइटेड की कप्तानी शादाब खान करेंगे।
मैच जानकारी (Match Details):
| Match | Details |
| Match | Lahore Qalandars (LAH) vs Islamabad United (ISL), Match-1 |
| Venue | Gaddafi Stadium, Lahore |
| Date and Time | 17 February, Saturday, 8:00 PM IST |
| Live Broadcast and Streaming Details | FanCode |
पिच रिपोर्ट (Pitch Report):
गद्दाफी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए सर्वश्रेष्ठ मानी जाती है। पिछले मैच के रिकॉर्ड्स के हिसाब से देखें तो यहां गेंदबाजों को ज्यादा मदद नहीं मिलने वाली है। लेकिन पिच पर अच्छी गति और स्विंग देखने को मिलेगा। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 200 रन है।
हेड टू हेड रिकॉर्ड (Head to Head Records):
| Matches Played | 17 |
| Lahore Qalandars (LAH) Won | 8 |
| Islamabad United (ISL) Won | 9 |
| No Result | 00 |
संभावित प्लेइंग 11 (Probable Playing XIs):
लाहौर कलंदर्स (LAH):
अब्दुल्ला शफीक, फखर जमान, रेस्सी वैन डर डुसेन, भानुका राजपक्षे (विकेटकीपर), कामरान गुलाम, सिकंदर रजा, डेविड वाइसी, शाहीन अफरीदी (कप्तान), हारिस रऊफ, जमान खान, सईद फरीदुईन
इस्लामाबाद यूनाइटेड (ISL):
एलेक्स हेल्स, कॉलिन मुनरो, शादाब खान (कप्तान), सलमान आगा, आजम खान, हैदर अली, इमाद वसीम, फहीम अशरफ, नसीम शाह, टाइमल हिल्स, ओबेड मैक्कॉय
संभावित बेस्ट बल्लेबाज (Probable Best Batter of the Match)
सिकंदर रजा ने हाल ही में ILT20 में दुबई कैपिटल्स के लिए शानदार खेल दिखाया है। डेजर्ट वाइरपर्स के खिलाफ आखिरी मुकाबले में सिकंदर रजा ने 45 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से 60 रनों की पारी खेली थी। लाहौर कलंदर्स के लिए भी पाकिस्तान सुपर लीग में सिकंदर रजा शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए नजर आएंगे। इस्लामाबाद यूनाइटेड के खिलाफ वह शानदार बल्लेबाजी कर सकते हैं।
संभावित बेस्ट गेंदबाज (Probable Best Bowler of the Match)
शाहीन अफरीदी ILT20 में कुछ खास फॉर्म में नजर नहीं आए हैं। लेकिन पाकिस्तान सुपर लीग में लाहौर कलंदर्स की कप्तानी करते हुए वह शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ सकते हैं।
कौन सी टीम जीतेगी आज का मैच (Today’s Match Prediction):

सिनैरियो 1 (Scenario 1)
लाहौर कलंदर्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी
पावरप्ले स्कोर- 50-60
पहली पारी का स्कोर- 190-200
लाहौर कलंदर्स ने जीत दर्ज की
सिनैरियो 2 (Scenario 1)
इस्लामाबाद यूनाइटेड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी
पावरप्ले स्कोर- 50-60
पहली पारी का स्कोर- 200-210
इस्लामाबाद यूनाइटेड ने जीत दर्ज की
यहां पढ़िए : LAH vs ISL Dream 11 Prediction,