Cricket Buzz: जाने 17 फरवरी के शानदार ट्वीट के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल - क्रिकट्रैकर हिंदी

Cricket Buzz: जाने 17 फरवरी के शानदार ट्वीट के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल

यशस्वी की धाकड़ बल्लेबाजी देख हर कोई उनका मुरीद हो गया

Yashasvi Jaiswal (Image Credit- Twitter X)
Yashasvi Jaiswal (Image Credit- Twitter X)

Yashasvi Jaiswal ने इंग्लैंड के खिलाफ एक बार फिर से बल्ले से आतिशबाजी की है। उन्होंने राजकोट में विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए बैक-टू-बैक टेस्ट शतक जड़ा।

इस धाकड़ बल्लेबाज की बल्लेबाजी देख हर कोई उनका मुरीद हो गया है। इस बीच सोशल मीडिया के जरिए दिग्गज क्रिकेटरों समेत फैन्स व खिलाड़ियों ने उनकी जमकर तारीफ की।

वीरेंद्र सहवाग, इरफान पठान, दिनेश कार्तिक, केविन पीटरसन जैसे दिग्गजों ने यशस्वी की इस शानदार पारी के लिए शुभकामनाएं व बधाई दीं। यहां तक कि सूर्यकुमार यादव ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा कि, गाड़ी का Gear बदलना कोई आपसे सीखे यशस्वी।

हालांकि, शतक के लगाने के बाद यशस्वी जायसवाल काफी परेशान नजर आए, वह कमर में दर्द की शिकायत के बाद रिटायर्ड हर्ट हो गए। वह 104 रन बनाकर वापस लौटे।

मुकाबले में भारतीय टीम के 445 रनों के जवाब में इंग्लैंड की टीम 319 रनों पर सिमट गई। इंग्लैंड के लिए बेन डकेट ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 151 गेंदों में 23 चौके और 2 छक्कों की मदद से 153 रन बनाए।

 

 

 

 

 

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?