IND vs ENG: कुलदीप की वजह से शतक बनाने से चूके शुभमन गिल, ड्रेसिंग रूम में बैठकर दे रहे होंगे गेंदबाज को गालियां
राजकोट टेस्ट मैच की दूसरी पारी में 91 रन बनाकर रन आउट हुए शुभमन गिल।
अद्यतन - Feb 18, 2024 11:35 am

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला इस वक्त राजकोट के निरंजन शाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। टेस्ट मैच में इस वक्त चौथे दिन का खेल खेला जारी है। चौथे दिन के खेल की शुरुआत शुभमन गिल और नाईट वॉच मैन कुलदीप यादव ने अच्छे अंदाज में की। दोनों शुरुआत से ही अच्छे लय में दिख रहे थे और आसानी से रन बना रहे थे।
लेकिन शुभमन गिल राजकोट टेस्ट में शतक बनाने से चूक गए हैं। पहली पारी में खाता नहीं खोल पाने वाले गिल ने दूसरी पारी में शतक बनाने का मौका था। वह बेहतरीन लय में बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन कुलदीप यादव के साथ तालमेल खराब होने की वजह से गिल को पवेलियन लौटना पड़ा। इससे पहले विखाशापत्तनम टेस्ट की भी दूसरी पारी में गिल ने शानदार शतक लगाया था।
शुभमन गिल 91 रनों की पारी खेलने के बाद आउट हुए। 64वें ओवर की आखिरी गेंद को कुलदीप ने बाहर निकलकर मिड ऑन की तरफ खेला। दोनों बल्लेबाज रन के लिए भागे। लेकिन फिर गिल को लगा कि वह समय पर नहीं पहुंच पाएंगे। कुलदीप भी रूक गए और गिल का वापस आना पड़ा। तब तक बेन स्टोक्स ने गेंदबाज के पास थ्रो कर दिया था और उसने गिल्लायां उड़ा दी। डाइव मारने के बाद भी गिल क्रीज के अंदर नहीं पहुंच पाए। 91 रनों की इस पारी के दौरान गिल ने 9 चौके और 2 छक्के लगाए।
A heart-breaking run-out for Shubman Gill….!!!!pic.twitter.com/GoFZ3OEeOl
— Johns. (@CricCrazyJohns) February 18, 2024
दूसरी बार टेस्ट में नर्वस नाइंटी में आउट हुए शुभमन गिल
यह दूसरा मौका है जब शुभमन गिल टेस्ट में नर्वस नाइंटी में आउट हुए हैं। पहली बार वह गाबा टेस्ट में नर्वस नाइंटी में आउट हुए थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2021 के उस ऐताहिसक टेस्ट में गिल ने 91 रनों की ही पारी खेली थी। मैच की चौथी पारी में रन बनाकर उन्होंने भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।
मैच की बात करने तो टीम इंडिया की तरफ से इस वक्त यशस्वी जायसवाल और सरफराज खान बल्लेबाजी कर रहे हैं। चौथे दिन के पहले सत्र में भारत ने अभी तक दो विकेट गंवाए हैं। खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम दूसरी पारी में 277 रन बना चुकी है और टीम की बढ़त 400 के पार पहुंच चुकी है।