लेटेस्ट आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में यशस्वी जायसवाल ने लगाई लंबी छलांग
यशस्वी जायसवाल ने राजकोट में खेले गए इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में 214 रनों की नाबाद पारी खेली थी और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।
अद्यतन - फरवरी 21, 2024 3:07 अपराह्न

भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने इस समय इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही पांच मैच की टेस्ट सीरीज के पहले तीन टेस्ट में काफी अच्छी बल्लेबाजी की है। यशस्वी जायसवाल ने राजकोट में खेले गए इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में 214 रनों की नाबाद पारी खेली थी और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।
तमाम लोगों ने यशस्वी जायसवाल की इस बल्लेबाजी की जमकर प्रशंसा की। इसी के साथ युवा बल्लेबाज ने आईसीसी पुरुष टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में लंबी उछाल लगाई है। उन्होंने 14 पायदान की लंबी उछाल लगाई और इस समय वो 15वें स्थान पर है। यही नहीं रवींद्र जडेजा ने तीसरे टेस्ट की पहली पारी में 112 रन बनाए थे और अब बल्लेबाजी रैंकिंग में वो 34वें स्थान पर पहुंच चुके है।
यही नहीं उन्होंने 7 विकेट हॉल भी लिया था और आईसीसी पुरुष टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में जडेजा 6वें पायदान पर पहुंच चुके हैं। यही नहीं ऑलराउंडर की सूची में जडेजा ने टॉप स्थान अपने नाम कर लिया है। उनका इस समय 469 रेटिंग अंक है। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने तीसरे टेस्ट की पहली पारी में शतक जड़ा था और वो अब 12वें पायदान पर आ चुके हैं। ध्रुव जुरेल ने 100वीं रैंकिंग हासिल की जबकि सरफराज खान ने दोनों पारियों में अर्धशतक जड़ 75वां स्थान हासिल किया।
बेन डकेट की रैंकिंग में भी हुआ इजाफा
इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने भारत के खिलाफ पहली पारी में 153 रन बनाए थे। वो अब 13वें स्थान पर पहुंच चुके हैं। वहीं दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतक मारने के बाद केन विलियमसन टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग पर टॉप पर है। तेज गेंदबाज William O Rourke ने अपने टेस्ट डेब्यू में 9 विकेट झटके थे और वो 61वें स्थान पर पहुंच चुके हैं।
आईसीसी पुरुष वनडे रैंकिंग में श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज Pathum Nissanka ने 118 रनों की मैच जिताऊं पारी खेली थी और वो 11वें पायदान पर पहुंच चुके हैं जबकि अफगानिस्तान के बल्लेबाज Azmatullah Omarzai की रैंकिंग में भी जाता हुआ है और वो 48वें पायदान पर आ चुके हैं।