बेन स्टोक्स को नहीं रह गया है अपनी टीम के गेंदबाजों पर भरोसा, खुद रांची में की गेंदबाजी की जमकर प्रैक्टिस - क्रिकट्रैकर हिंदी

बेन स्टोक्स को नहीं रह गया है अपनी टीम के गेंदबाजों पर भरोसा, खुद रांची में की गेंदबाजी की जमकर प्रैक्टिस

अभी तक दोनों टीमों के बीच तीन टेस्ट खेले जा चुके हैं जिसमें भारत 2-1 से आगे है।

Ben Stokes (Pic Source-Twitter)
Ben Stokes (Pic Source-Twitter)

इस समय भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैच की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। अभी तक दोनों टीमों के बीच तीन टेस्ट खेले जा चुके हैं जिसमें भारत 2-1 से आगे है। इंग्लैंड की ओर से अभी तक टीम के खिलाड़ियों ने इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। बल्लेबाजों ने तो सीरीज में अपनी छाप छोड़ी है लेकिन गेंदबाज अच्छी गेंदबाजी करने में नाकाम रहे हैं।

अब इन दोनों टीमों के बीच चौथा टेस्ट मुकाबला रांची में 23 फरवरी से शुरू होगा। हालांकि रांची टेस्ट से पहले इंग्लैंड टीम के कप्तान बेन स्टोक्स को सुबह नेट्स में गेंदबाजी का अभ्यास करते हुए देखा गया। बता दें, घुटने की सर्जरी की वजह से बेन स्टोक्स काफी समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी नहीं कर रहे थे। हालांकि रिपोर्ट के मुताबिक रांची के JSCA स्टेडियम में गेंदबाजी सेशन में इंग्लिश कप्तान को 20 मिनट तक गेंदबाजी करते हुए देखा गया।

इंग्लिश टीम इस बात से काफी खुश होगी कि बेन स्टोक्स ने गेंदबाजी का भी अभ्यास शुरू कर दिया है। बता दें, डॉक्टर ने बेन स्टोक्स को उनके घुटने पर ज्यादा जोर न देने को कहा था और इसी वजह से इंग्लिश कप्तान काफी समय से गेंदबाजी नहीं कर रहे थे।

चौथे टेस्ट को इंग्लैंड टीम अपने नाम जरुर करना चाहेगी

अगर इंग्लैंड को इस सीरीज में बने रहना है तो उन्हें चौथे टेस्ट को जीतना बेहद जरूरी है। भारतीय टीम की बात की जाए तो विराट कोहली और केएल राहुल की अनुपलब्धता में टीम ने तीसरे टेस्ट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और इंग्लैंड को 434 रनों से हराया था। इंग्लैंड तीसरे टेस्ट की अपनी दूसरी पारी में मात्र 122 रन पर ऑलआउट हो गया था।

अगर चौथे टेस्ट में बेन स्टोक्स गेंदबाजी करते हुए नजर आते हैं तो यह इंग्लैंड के लिए बहुत अच्छी बात होगी। इससे टीम को गेंदबाजी के लिए एक और विकल्प भी मिल जाएगा। भारतीय टीम की बात की जाए तो उनके सभी खिलाड़ी समय काफी अच्छे फॉर्म में है। चौथे टेस्ट में जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जा सकता है। अब देखना यह है कि इन दोनों में कौनसी टीम चौथे टेस्ट को अपने नाम करती है? रांची में स्पिनर्स को काफी मदद मिलती है और दोनों टीम के पास काफी अच्छे स्पिनर्स मौजूद हैं।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?