विराट कोहली के प्रशंसक को उनकी शादी में मिला शानदार तोहफा, कभी की थी 71वें शतक की मांग अब जन्मदिन पर भारतीय क्रिकेटर ने दिया यह शानदार उपहार
भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली के दुनियाभर में कई चाहने वाले हैं।
अद्यतन - जनवरी 17, 2023 4:45 अपराह्न

भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली के दुनियाभर में कई चाहने वाले हैं। पिछले साल तमाम लोग विराट कोहली के 71वें शतक का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। तमाम लोग चाहते थे कि कोहली बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक का सूखा खत्म करें।
बता दें, 2019 के बाद से विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक भी शतक नहीं जड़ा था। हालांकि उन्होंने एशिया कप 2022 में अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने अंतरराष्ट्रीय टी-20 प्रारूप का पहला शतक जड़ा और सभी प्रारूपों को मिलाकर यह उनका 71वां अंतरराष्ट्रीय शतक था।
एशिया कप 2022 से पहले एक मुकाबले के दौरान एक प्रशंसक जिनका नाम अमन अग्रवाल है उन्होंने एक साइनबोर्ड में लिखा हुआ था कि कोहली जब तक अपना 71वां शतक नहीं जड़ देते हैं तब तक वो शादी नहीं करेंगे। वो एक मुकाबला देखने आए हुए थे जब उनका ये साइनबोर्ड कैमरे में कैद हुआ और उसके बाद अमन अग्रवाल सोशल मीडिया पर काफी तेजी से ट्रेंड होने लगे।
हाल ही में अमन अग्रवाल ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट में एक तस्वीर साझा की जिसमें उन्होंने लिखा कि, ‘ मैंने 71वें शतक की आपसे मांग की थी और आपने मेरे खास दिन पर 74वां शतक जड़ दिया।’
यह रहा अमन अग्रवाल का ट्वीट:
"I asked for the 71st century but he scored 74th on my special day" ❤️❤️❤️@imVkohli @AnushkaSharma @StayWrogn pic.twitter.com/zHopZmzKdH
— Aman Agarwal (@Aman2010Aman) January 16, 2023
बता दें, जिस दिन भारत और श्रीलंका के बीच तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच था उस दिन अमन की शादी थी। अमन के लिए यह शादी और भी खास इसलिए हो गई क्योंकि इसी दिन विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ 166 रन की नाबाद मैच जिताऊ पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी में 13 चौके और 8 लंबे-लंबे छक्के जड़े।
कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ 3 मुकाबलों की वनडे सीरीज में कुल 2 शतक जड़े। भारतीय बल्लेबाज ने अपनी पिछली चार वनडे पारियों में तीन शतक जड़े हैं।
मुकाबले के बाद विराट कोहली ने कहा कि, ‘ जब से मैंने ब्रेक से वापसी की है तब से मुझे काफी अच्छा महसूस हो रहा है। मुझे किसी उपलब्धि को हासिल करने की कोई भी जल्दबाजी नहीं है। मैं आगे भी ऐसी ही बल्लेबाजी करता रहूंगा।’