दिसंबर 12- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।
अद्यतन - Dec 12, 2023 5:08 pm

1) वर्ल्ड कप की हार का गम हुआ कम, विराट-अनुष्का ने खास दिन का जमकर मनाया जश्न
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा से जुड़े पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होते हैं, साथ ही फैन्स इस कपल को जमकर प्यार देते हैं। इसी कड़ी में इन दोनों ने अपने जीवन के खास दिन को बेहद शानदार तरीके से मनाया है, जिसकी तस्वीरें पर इंटरनेट की दुनिया में तेजी से वायरल हो रही हैं। (पढ़ें पूरी खबर)
2) अफ्रीका के खिलाड़ियों के साथ है टीम इंडिया की यारी, आज है दूसरे टी20 मैच की बारी
इस समय टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के दौरे पर है, जहां भारतीय टीम को टी20 सीरीज, वनडे सीरीज और टेस्ट सीरीज खेलनी है। वहीं दोनों टीमों के बीच पहला टी20 मैच नहीं हो पाया, जिसका कारण था बारिश। ऐसे में अब सभी फैन्स की नजर दूसरे टी20 मैच पर होने वाली है, जो आज खेला जाना है और ऐसे में दोनों टीमें सिर्फ जीत के इरादे से मैदान पर उतरने वाली है। (पढ़ें पूरी खबर)
3) IPL 2024: फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, जल्द ही मैदान पर वापसी करेंगे ऋषभ पंत, लेकिन…….
IPL 2024 को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही है और आगामी सीजन के लिए ऑक्शन 19 दिसंबर को दुबई में होगा। इस ऑक्शन से पहले दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। ये खबर ऐसी जिसे सुनकर न सिर्फ दिल्ली कैपिटल्स के फैंस बल्कि टीम इंडिया के फैंस भी काफी खुश होंगे। (पढ़ें पूरी खबर)
4) ECB से छुपकर बारबाडोस के लिए क्रिकेट खेलना जोफ्रा आर्चर को पड़ सकता है महंगा!
इंग्लैंड के स्टार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) हाल ही में इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) को बिना बताए अपनी बारबाडोस की स्कूल टीम की ओर से खेलते हुए नजर आए। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) को इस बात की बिल्कुल भी भनक नहीं थी कि जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer), जो इस समय वेस्टइंडीज में है, ने बारबाडोस में अपनी स्कूल टीम के लिए मैच खेला और ना ही उनसे इसकी इजाजत ली। (पढ़ें पूरी खबर)
5) SA vs IND 2023-24: सुनील गावस्कर ने रोहित शर्मा को CWC 2023 फाइनल में मिली हार की भरपाई करने का तरीका सुझाया!
भारतीय क्रिकेट टीम के रेगुलर कप्तान रोहित शर्मा को आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में दिल तोड़ देने वाली हार के बाद T20I और ODI सीरीज में आराम दिया गया है, लेकिन वह टेस्ट सीरीज में बतौर कप्तान लौटेंगे। जिसे लेकर महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) कहा कि यह टेस्ट सीरीज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को उनके नेतृत्व में वर्ल्ड कप 2023 फाइनल में मिली हार की भरपाई करने का मौका देगी, क्योंकि भारत अब तक दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज नहीं जीता है। (पढ़ें पूरी खबर)
6) IPL 2024 Auction: दुबई में होने वाले ऑक्शन में 333 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली
IPL 2024 Auction: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आज 12 दिसंबर को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी संस्करण के लिए इस महीने होने वाले आईपीएल 2024 ऑक्शन के लिए 333 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट करने की घोषणा की है। आईपीएल 2024 मिनी-ऑक्शन 19 दिसंबर को दुबई के कोका-कोला एरिना में होगा, और लीग के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है, जब ऑक्शन विदेश में आयोजित किया जा रहा है। इसके अलावा, आईपीएल ऑक्शन में पहली बार लाइव दर्शक भी शामिल होंगे। (पढ़ें पूरी खबर)
7) नेट्स में जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी का सामना कर, उल्टियां करने लगे बल्लेबाज केएल राहुल
टीम इंडिया के साउथ अफ्रीका दौरे पर तीन अलग-अलग कप्तान रहने वाले हैं, टी20 सीरीज में सूर्यकुमार यादव, वनडे में केएल राहुल और टेस्ट सीरीज में रोहित शर्मा भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे। वहीं अभी जारी टी20 सीरीज के बाद वनडे सीरीज खेली जाएगी, जिसकी तैयारी केएल करने में लगे हुए हैं और उनका एक वीडियो सामने आया है। (पढ़ें पूरी खबर)
8) अनुष्का भाभी पर विराट कोहली को आ रहा है खूब प्यार, लगातार पोस्ट शेयर कर रहे हैं इस बार
वर्ल्ड कप 2023 फाइनल में मिली हार ने विराट कोहली को अंदर से तोड़ दिया था, जिसका नजारा मैच खत्म होते ही देखने को मिला था। साथ ही कोहली खुद भी सोशल मीडिया से दूर हो गए थे और विदेश में छुट्टियां मनाने चले गए थे, लेकिन अब इस खिलाड़ी का जीवन पटरी पर लौट रहा है। (पढ़ें पूरी खबर)
9) इस एक खिलाड़ी की वजह से शुभमन गिल हैं इतने फिट: भारत के कंडीशनिंग कोच अंकित कलियार का दावा
भारतीय टीम के स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच अंकित कलियार ने युवा बल्लेबाज की फिटनेस की सराहना करते हुए कहा कि शुभमन गिल अपने टीम के साथी और स्टार अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली से काफी प्रभावित थे।कलियार के अनुसार, गिल हमेशा कोहली की बल्लेबाजी शैली का अनुकरण करते हैं और फिटनेस के मामले में अनुभवी बल्लेबाज से काफी प्रेरणा लेते हैं। (पढ़ें पूरी खबर)
10) मैदान के बाहर भी Virat Kohli ने बनाया रिकॉर्ड, Google इतिहास में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले क्रिकेटर बने
विराट कोहली (Virat Kohli) दुनिया के सबसे लोकप्रिय एथलीटों में से एक हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। इस बीच गूगल (Google) ने आधिकारिक तौर पर विराट कोहली (Kohli) को 25 साल के इतिहास में सबसे अधिक सर्च किए जाने वाला क्रिकेटर घोषित किया है। कोहली की यह उपलब्धि दिखाता है कि दुनियाभर में उनके कितने चाहने वाले हैं और वे कितने फेमस क्रिकेटर हैं। (पढ़ें पूरी खबर)