IPL 2024: जाने सनराइजर्स हैदराबाद का फुल शेड्यूल, मुकाबलों की तारीख, समय और वेन्यू के बारे में यहां - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: जाने सनराइजर्स हैदराबाद का फुल शेड्यूल, मुकाबलों की तारीख, समय और वेन्यू के बारे में यहां

सनराइजर्स हैदराबाद की बात की जाए तो टीम कोलकाता में 23 मार्च को अपना पहला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलेगी।

Sunrisers Hyderabad. (Image Source: IPL-BCCI)
Sunrisers Hyderabad. (Image Source: IPL-BCCI)

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के शेड्यूल की घोषणा हो चुकी है। बता दें, इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की शुरुआत 22 मार्च से हो रही है। आगामी सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद जबरदस्त प्रदर्शन करना चाहेंगी और इस शानदार टूर्नामेंट को एक बार फिर से अपने नाम करना चाहेंगी।

बता दें, इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था और टीम अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर थी। उन्होंने 14 में सिर्फ चार मैच में जीत दर्ज की और आठ अंक प्राप्त किए। हालांकि इस बार सनराइजर्स हैदराबाद के पास कई बेहतरीन खिलाड़ी हैं जो आगामी सीजन में अपनी छाप छोड़ सकते हैं। सनराइजर्स हैदराबाद ने इससे पहले 2016 संस्करण की ट्रॉफी को अपने नाम किया है।

लोकसभा चुनाव के शेड्यूल की वजह से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के पहले 21 मुकाबलों के शेड्यूल की घोषणा कर दी है। दरअसल लोकसभा चुनाव भी लगभग उसी समय होगा जब इंडियन प्रीमियर लीग के मुकाबले खेले जाएंगे। यही वजह है कि इंडियन प्रीमियर लीग ने फिलहाल पहले 21 मुकाबलों के शेड्यूल की घोषणा की है। सनराइजर्स हैदराबाद की बात की जाए तो टीम कोलकाता में 23 मार्च को अपना पहला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलेगी।

सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की नीलामी में ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान पैट कमिंस को 20.50 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया था। यही नहीं उन्होंने ट्रेविस हेड को 6.80 करोड़ रुपए में खरीदा। भारतीय टीम के बेहतरीन तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट को टीम ने 1.60 करोड़ रुपए में शामिल किया है जबकि Wanindu Hasaranga को फ्रेंचाइजी ने 1.5 करोड़ रुपए में खरीदा।

यह है सनराइजर्स हैदराबाद का 2024 का स्क्वॉड:

अब्दुल समद, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्करम (कप्तान), मार्को जानसन, राहुल त्रिपाठी, वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, सनवीर सिंह, हेनरिक क्लासेन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक अग्रवाल, टी नटराजन, अनमोलप्रीत सिंह, मयंक मारकंडे, उपेंद्र सिंह यादव, उमरान मलिक, नीतीश कुमार रेड्डी, फजलहक फारूकी, शाहबाज अहमद, ट्रेविस हेड, वानिंदु हसरंगा, पैट कमिंस, जयदेव उनादकट, आकाश सिंह, झाठवेध सुब्रमण्यन।

देखें आईपीएल 2024 के लिए सनराइजर्स हैदराबाद का फुल शेड्यूल:

मैच नंबर. दिन तारीख

मैच

समय (IST) वेन्यू
3 शनिवार मार्च 23, 2024 KKR vs SRH 7:30 PM कोलकाता
8 बुधवार मार्च 27, 2024 SRH vs MI 7:30 PM हैदराबाद
12 रविवार मार्च 31, 2024 GT vs SRH 3:30 PM अहमदाबाद
18 शुक्रवार अप्रैल 5, 2024 SRH vs CSK 7:30 PM हैदराबाद

सनराइजर्स हैदराबाद का होम मैच शेड्यूल 2024

मैच नंबर. दिन तारीख

मैच

समय (IST) वेन्यू
8 बुधवार मार्च 27, 2024 SRH VS MI 7:30 PM हैदराबाद
18 शुक्रवार अप्रैल 5, 2024 SRH VS CSK 7:30 PM हैदराबाद

सनराइजर्स हैदराबाद घर से बाहर के मैच का शेड्यूल 2024

मैच नंबर. दिन तारीख

मैच

समय (IST) वेन्यू
3 शनिवार मार्च 23, 2024 KKR VS SRH 7:30 PM कोलकाता
12 रविवार मार्च 31, 2024 GT VS SRH 7:30 PM गुजरात

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?