Cricket Buzz: जाने 23 फरवरी के शानदार ट्वीट के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल - क्रिकट्रैकर हिंदी

Cricket Buzz: जाने 23 फरवरी के शानदार ट्वीट के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल

जो रूट ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना 31वां टेस्ट शतक पूरा

cricket buzz social media trends
cricket buzz social media trends

रांची में भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच खेला जा रहा है, जहां इंग्लिश टीम के लिए जो रूट का बल्ला पहले दिन जमकर बोला है। आपको बता दें कि इस सीरीज में वह खराब फॉर्म में नजर आए थे और 6 पारियों में एक भी अर्धशतक नहीं बना पाए थे। लेकिन आज उन्होंने अपना 31वां टेस्ट लगाया।

वहीं इससे पहले भारतीय टीम के लिए अपना टेस्ट डेब्यू कर रहे आकाश दीप इंग्लैंड के बल्लेबाजों पर कहर बनकर बरपे और इंग्लैंड के तीन बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। उनके इस प्रदर्शन पर भारतीय फैन्स और दिग्गज क्रिकेटर गदगद नजर आए।

इसके अलावा रांची की पिच को देखने के बाद माइकल वॉन ने ट्वीट करते हुए लिखा, “पुरानी कहावत है, किसी पिच का मूल्यांकन तब तक न करें जब तक कि दोनों टीमें उस पर बल्लेबाजी और गेंदबाजी न कर लें, लेकिन ईमानदारी से कहें तो, यह चौंकाने वाला लग रहा है।”

आज से वुमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का दूसरा सीजन शुरू हो रहा है। मुकाबले से पहले ओपनिंग सेरेमनी होगी, जिसमें बॉलीवुड के मशहूर कलाकार परफॉर्म करते हुए नजर आएंगे। इस बीच बीसीसीआई सचिव जय शाह ने सोशल मीडिया के जरिए लीग शुरू करने और महिला क्रिकेट में योगदान देने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

 

 

 

 

 

 

 

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?