रजत पाटीदार मतलब फेल होने की पूरी गारंटी, रांची में भी कुछ नहीं कर पाया टीम का नया राजकुमार
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में रजत पाटीदार का फ्लॉप शो जारी।
अद्यतन - Feb 24, 2024 2:24 pm

कैसे 22 गज पर फेल हुआ जाता है ये रजत पाटीदार से सीखना चाहिए, जहां रांची टेस्ट मैच में भी ये बल्लेबाज पूरी तरह फ्लॉप रहा है। इंग्लिश गेंदबाज को पाटीदार गिफ्ट में अपना विकेट देकर जा रहे हैं और इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। जिसके बाद इस खिलाड़ी के चयन पर सवाल खड़े हो रहे हैं और अब उनकी टीम से छुट्टी पक्की है।
चौथे टेस्ट मैच में क्यों मिला रजत पाटीदार को मौका?
पहले टेस्ट मैच के दौरान केएल राहुल चोटिल हो गए थे, जिसके बाद वो ना तो दूसरा टेस्ट मैच खेले और ना ही तीसरा टेस्ट मैच खेले। ऐसे में चौथे टेस्ट के जरिए उनकी वापसी की उम्मीद थी, लेकिन वो उम्मीद भी टूट गई और केएल चौथे मैच से भी बाहर हो गए। जिसके बाद फिर से रजत पाटीदार को मौका दिया गया और वो फिर से मौके को भुनाने में विफल रहे।
रजत पाटीदार के संन्यास लेने का समय आ गया है अब
*इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में रजत पाटीदार का फ्लॉप शो जारी है।
*रांची टेस्ट मैच में भी पाटीदार ने इंग्लिश स्पिन गेंदबाज के आगे टेक दिए घुटने।
*महज 17 रन बनाकर शोएब बशीर की गेंद पर LBW हो गया टीम का ये बल्लेबाज।
*दूसरे और तीसरे टेस्ट मैच में भी रजत अपने बल्ले से रहे थे पूरी तरह से फेल।
आउट होने के बाद रजत पाटीदार का रिएक्शन

यशस्वी का सुपर जारी रहा रांची में
भले ही पाटीदार लगातार इंग्लैंड के खिलाफ फेल हो रहे हैं, दूसरी ओर टीम इंडिया के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का सुपर शो जारी है रांची में भी। जहां इस खिलाड़ी ने एक बार फिर से अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया और खबर लिखे जाने तक अर्धशतक लगा दिया है। इससे पहले कप्तान रोहित शर्मा सस्ते में आउट हो गए थे और फिर गिल भी जल्दी निकल लिए। दूसरी ओर पाटीदार के बाद जडेजा भी ज्यादा देर तक 22 गज पर नहीं टिक पाए और आउट हो गए।