'ये जोड़ी सचिन और सौरव जैसी है'- गिल और जायसवाल को लेकर बोले पूर्व भारतीय क्रिकेटर - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘ये जोड़ी सचिन और सौरव जैसी है’- गिल और जायसवाल को लेकर बोले पूर्व भारतीय क्रिकेटर

जायसवाल और गिल ने चौथे टी-20 मैच में खेली शानदार अर्धशतकीय पारी।

Shubman Gill and Yashasvi Jaiswal (Image Credit- Twitter)
Shubman Gill and Yashasvi Jaiswal (Image Credit- Twitter)

वेस्टइंडीज और भारत के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला कल फ्लोरिडा में खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने 9 विकेट से जीत जीत दर्ज करते हुए सीरीज को 2-2 से बराबर किया। टीम इंडिया की इस जीत में सबसे बड़ा योगदान रहा भारत के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल का।

दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 165 रनों की साझेदारी की। इसको लेकर पूर्व सलामी बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने गिल और यशस्वी के सलामी जोड़ी की तुलना तेंदुलकर और सौरव गांगुली की जोड़ी से है। उथप्पा के मुताबिक इन दोनों की जोड़ी भी उसी तरह सफल हो सकती है।

शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल की तारीफ में बोले रॉबिन उथप्पा

मैच के बाद जियो सिनेमा पर बात करते हुए कहा कि, रॉबिन उथप्पा ने शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल की काफी तारीफ की। उन्होंने कहा, जिस तरह से यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल ने बल्लेबाजी की, ये दोनों ही खिलाड़ी एक दूसरे के लिए खेल सकते हैं। अगर इन दोनों ने अपना वो स्पेस हासिल कर लिया तो फिर आने वाले सालों में भारत के लिए ये काफी खतरनाक सलामी जोड़ी होगी। ये जोड़ी महान सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली की ओपनिंग जोड़ी जैसी हो सकती है।

कुछ ऐसा रहा चौथे टी-20 मैच का हाल

भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को फ्लोरिडा में खेले गए चौथे टी 20 मुकाबले में 9 विकेट से मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए, जवाब में भारतीय टीम ने इस लक्ष्य को 17 ओवर में ही सिर्फ एक विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया।

भारतीय टीम की ओर से शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल ने धुआंधार पारियां खेल टीम को आसान जीत दिलाई। यशस्वी जायसवाल ने 51 गेंद पर 11 चौके और 3 छक्के की मदद से नाबाद 84 रन बनाए। वहीं शुभमन गिल ने 47 गेंद पर 3 चौके और 5 छक्के की मदद से 77 रनों की पारी खेली। शुभमन गिल ने तीन मैचों के बाद बेहतरीन पारी खेली और जबरदस्त तरीके से रन बनाए।

close whatsapp