कुलदीप-ध्रुव जुरेल के बीच है गजब की यारी, Uttar Pradesh के ये 2 खिलाड़ी पड़े इंग्लैंड पर भारी
ध्रुव के साथ बात करते हुए बल्लेबाजी करना आसान होता है- कुलदीप।
अद्यतन - Feb 26, 2024 4:07 pm

रांची टेस्ट में टीम इंडिया के लिए जीत में कई हीरो रहे, बल्लेबाजी में यशस्वी से लेकर ध्रुव जुरेल और गिल ने टीम का काम आसान किया। तो गेंदबाजी में जडेजा, अश्विन, कुलदीप और आकाश दीप ने इंग्लैंड को दिन तारे दिखा दिए, इस बीच टीम इंडिया के सोशल मीडिया पर एर वीडियो पोस्ट किया गया और इस वीडियो में जुरेल और कुलदीप की पक्की वाली दोस्ती नजर आई है।
रांची टेस्ट मैच रहा ध्रुव जुरेल के लिए यादगार
जी हां, ध्रुव जुरेल रांची में अपने करियर का दूसरा ही टेस्ट मैच खेल रहे थे, इस दौरान उन्होंने पहली पारी में 90 रन बनाए और दूसरी पारी में 39 रन बनाकर नाबाद लौटे। साथ ही विकेट के पीछे भी इस खिलाड़ी का कमाल देखने को मिला, जिसके बाद जुरेल को रांची में मैन ऑफ द मैच चुना गया और साथ ही उनकी कुलदीप यादव के साथ भी बल्लेबाजी में अच्छी साझेदारी देखने को मिली।
ध्रुव जुरेल की तारीफ पर तारीफ कर रहे हैं कुलदीप यादव
*ध्रुव के साथ बात करते हुए बल्लेबाजी करना आसान होता है- कुलदीप।
*हम दोनों यूपी से हैं इसलिए बल्लेबाजी में काफी आसानी हुई- जुरेल।
*कुलदीप ने कहा कि- मुझे जुरेल की बल्लेबाजी पर पूरी तरह भरोसा था।
*युवा बल्लेबाज ने कहा कि टीम के लिए खेल रहा था, शतक के लिए नहीं।
कुलदीप यादव और ध्रुव जुरेल का खास वीडियो
युवा बल्लेबाज ने सैल्यूट वाली तस्वीर भी इंस्टा पर शेयर की
अब है आखिरी टेस्ट मैच की बारी है
इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया ने सीरीज में 3-1 की बढ़त बना ली है, जिसके बाद बारी आखिरी टेस्ट मैच की है। ये आखिरी टेस्ट मैच 7 मार्च से खेला जाएगा, जिसका आयोजन भारत के सबसे खूबसूरत स्टेडियम यानी की धर्मशाला के स्टेडियम में होगा। उसके तुरंत बाद IPL 2024 का आगाज होने जा रहा है, जिसका पहला मैच 22 मार्च को होगा। इस पहले मैच में धोनी की CSK टीम का सामना फाफ की RCB टीम से होगा और ये मैच चेन्नई के मैदान पर खेला जाएगा। आईपीएल के खत्म होने के बाद जून महीने में टी20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा।