IND vs ENG: चौथे टेस्ट के खेल के चौथे दिन की हाइलाइट्स: मुकाबले के टर्निंग पॉइंट्स और बाकी आंकड़ों के बारे में जाने यहां - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs ENG: चौथे टेस्ट के खेल के चौथे दिन की हाइलाइट्स: मुकाबले के टर्निंग पॉइंट्स और बाकी आंकड़ों के बारे में जाने यहां

रांची में खेले गए चौथे टेस्ट को भारतीय टीम ने 5 विकेट से अपने नाम किया।

IND vs ENG (Photo Source: Getty Images)
IND vs ENG (Photo Source: Getty Images)

रांची में खेले गए चौथे टेस्ट को भारतीय टीम ने 5 विकेट से अपने नाम किया। इस मैच में भारतीय टीम की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। इसी के साथ पांच मैच की टेस्ट सीरीज में भारत इंग्लैंड के खिलाफ 3-1 से आगे है।

भारतीय टीम को इस मैच को जीतने के लिए 192 रनों की जरूरत थी। भारतीय टीम ने इस मैच में काफी अच्छी बल्लेबाजी और गेंदबाजी की और यह महत्वपूर्ण मैच जीता।

पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 353 रन बनाए जिसके जवाब में भारत ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 307 रन बनाए। इसके बाद इंग्लैंड अपनी दूसरी पारी में 145 रन पर ऑलआउट हो गया। दूसरी पारी में रविचंद्रन अश्विन ने पांच विकेट झटके जबकि कुलदीप यादव ने चार विकेट अपने नाम किए।

दूसरी पारी में रोहित शर्मा ने 55 रन बनाए जबकि यशस्वी जायसवाल ने 37 रनों की पारी खेली। शुभमन गिल ने 52* रनों का योगदान दिया जबकि ध्रुव जुरेल ने 39* रन बनाए।

चौथे टेस्ट के चौथे दिन की हाइलाइट्स यहां देखें:

1- रोहित शर्मा ने जेम्स एंडरसन के खिलाफ जड़ा लंबा छक्का

भारत की दूसरी पारी के 13वें ओवर में जेम्स एंडरसन की गेंद पर रोहित शर्मा ने जबरदस्त बल्लेबाजी की और लंबा छक्का जड़ा। यह भारतीय पारी का पहला छक्का था।

2- शोएब बशीर ने भारतीय बल्लेबाजों को किया परेशान

शोएब बशीर ने चौथे टेस्ट के खेल के चौथे दिन अपनी स्पिन गेंदबाजी से भारतीय बल्लेबकों को काफी परेशान किया। उन्होंने 79 रन दिए और तीन विकेट झटके। बता दें, शोएब बशीर ने दूसरी पारी में रवींद्र जडेजा, रजत पाटीदार और सरफराज खान का विकेट हासिल किया।

3- शुभमन गिल ने जड़ा बेहतरीन अर्धशतक

भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और दूसरी पारी में 52* रन बनाए। उन्होंने अपनी इस पारी में दो छक्के जड़े।

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?