WPL 2024: Match 5, BAN-W vs GUJ-W Match Prediction – आज का मैच कौन जीतेगा?

WPL 2024: Match-5, BAN-W vs GUJ-W Match Prediction: जानें किस टीम का पलड़ा है भारी और कौन जीत सकता है आज का मैच

महिला प्रीमियर लीग 2024 का पांचवां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात जांयट्स के बीच खेला जाएगा।

RCB Women Team (Photo Source: X/Twitter)
RCB Women Team (Photo Source: X/Twitter)

प्रीव्यू (Preview):

महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2024 का पांचवां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (BAN-W) और गुजरात जायंट्स (GUJ-W) के बीच खेला जाएगा। गुजरात जायंट्स को पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 5 विकेट से हार झेलनी पड़ी। गुजरात जायंट्स पपहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 126 रन ही बना पाई थी, मुंबई इंडियंस ने 11 गेंदें शेष रहते हुए ही लक्ष्य का पीछा कर लिया था।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पिछले मुकाबले में यूपी वॉरियर्स के खिलाफ 2 रनों से रोमांचक जीत दर्ज की थी। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 157 रन बोर्ड पर लगाए थे। यूपी वॉरियर्स लक्ष्य का पीछा करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 155 रन ही बना पाई थी।

Match Details: मैच जानकारी (Match Details):

Match  Details
Match Royal Challengers Bangalore vs Gujrat Giants, Match-5
Venue M.Chinnaswamy Stadium, Bengaluru
Date and Time 27 February, Tuesday, 7:30 PM IST
Live Broadcast and Streaming Details Sports18 & JioCinema App

पिच रिपोर्ट (Pitch Report):

एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए शानदार मानी जाती है, वहीं तेज गेंदबाज भी यहां अपना कमाल दिखाते हुए नजर आएंगे।। जो भी टीम यहां टॉस जीतेगी पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी।

हेड टू हेड रिकॉर्ड (Head to Head Records):

Matches Played 2
Royal Challengers Bangalore Won 1
 Gujrat Giants Won 1
No Result 00

संभावित प्लेइंग 11 (Probable Playing XIs):

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (BAN-W):

सोफी डिवाइन, स्मृति मंधाना (कप्तान), एस. मेघना, एलिस पैरी, रिचा घोष (विकेटकीपर), जॉर्जिया वेहरम, सोफी मॉलिन्यू, श्रेयंका पाटिल, सिमरन बहादुर, आशा शोभना, रेणुका सिंह

गुजरात जायंट्स (GUJ-W):

बेथ मूनी (कप्तान व विकेटकीपर), वेदा कृष्णमूर्ति, हरलीन देओल, फोएब लीचफील्ड, दयालन हेमलता, एश्ले गॉर्डनर, कैथरीन ब्राइस, स्नेह राणा, तनुजा कंवर, ली ताहूहू, मेघना सिंह

संभावित बेस्ट बल्लेबाज (Probable Best Batter of the Match)

स्मृति मंधाना ने पिछले मैच में यूपी वॉरियर्स के खिलाफ 11 गेंदों में 13 रनों की पारी खेली थी। स्मृति मंधाना गुजरात जायंट्स के खिलाफ वापसी करते हुए शानदार बल्लेबाजी करते हुए नजर आ सकती है।

संभावित बेस्ट गेंदबाज (Probable Best Bowler of the Match)

आशा शोभना ने पिछले मैच में 4 ओवर में 22 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किया था। आशा शोभना एक बार फिर शानदार गेंदबाजी करते हुए नजर आ सकती है।

कौन जीतेगा मैच (Today’s Match Prediction):

सिनैरियो 1

 

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

पावरप्ले स्कोर- 35-45

पहली पारी का स्कोर- 150-160

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने जीत दर्ज की

सिनैरियो 2

गुजरात जायंट्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

पावरप्ले का स्कोर- 50-60

पहली पारी का स्कोर- 160-170

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने जीत दर्ज की

close whatsapp