WI vs SA, 2nd T20I Match Prediction: वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 मैच कौन जीतेगा?
वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 मैच 26 अगस्त को खेला जाएगा।
अद्यतन - अगस्त 25, 2024 8:21 अपराह्न

WI vs SA Match Preview (मैच प्रीव्यू):
वेस्टइंडीज (West Indies) और साउथ अफ्रीका (South Africa) के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 26 अगस्त को ब्रायन लारा क्रिकेट स्टेडियम, त्रिनिदाद में खेला जाएगा। सीरीज के पहले मैच में 7 विकेट से जीत दर्ज कर मेजबान वेस्टइंडीज ने 1-0 की बढ़त बना ली है। पहले टी20 मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 7 विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए थे।
ट्रिस्टन स्टब्स ने 42 गेंदों में 8 चौके और 3 छक्कों की मदद से सर्वाधिक 76 रनों की पारी खेली थी और पैट्रिक क्रुगर ने 32 गेंदों में 44 रन बनाए थे। वेस्टइंडीज के लिए मैथ्यू फॉर्डे ने सर्वाधिक 3 विकेट लिये थे।
इसके जवाब में वेस्टइंडीज ने 17.5 ओवरों में ही लक्ष्य का पीछा कर शानदार जीत हासिल की थी। शाई होप ने 36 गेंदों में 51 रन बनाए। वहीं, निकोलस पूरन ने 26 गेंदों में 65 रनों की नाबाद पारी खेली।
WI vs SA Match Details (मैच जानकारी):
| मैच | जानकारी |
| मैच | वेस्टइंडीज बनाम साउथ अफ्रीका, दूसरा टी20 |
| वेन्यू | ब्रायन लारा क्रिकेट स्टेडियम, त्रिनिदाद |
| दिन और समय | 26 अगस्त, सोमवार, सुबह 12ः30 बजे (भारतीय समयानुसार) |
| लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स | फैनकोड एप |
Head to Head Records (हेड टू हेड रिकॉर्ड):
| मैच | 24 |
| वेस्टइंडीज ने जीते | 12 |
| साउथ अफ्रीका ने जीते | 12 |
| नो रिजल्ट | 0 |
| टाई | 0 |
Pitch Report (पिच रिपोर्ट):
Pitch Report (पिच रिपोर्ट):
ब्रायन लारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों से ज्यादा गेंदबाजों को सहयोग प्रदान करते हुई नजर आएगी। वहीं, मिडिल ओवरों में स्पिनरों को बोलबाला रहेगा। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 128 रन है।
Probable Playing XIs (संभावित प्लेइंग 11):
वेस्टइंडीज (West Indies):
एलिक अथानाजे, शाई होप, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), रोस्टन चेज, रोवमेन पॉवेल (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, अकील होसेन, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोती, मैथ्यू फॉर्डे
साउथ अफ्रीका (South Africa):
रायन रिकोल्टन (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्करम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, रासी वैन डर डुसेन, डोनोवन फेरेइरा, पैट्रिक क्रुगर, ब्योर्न फोर्टुइन, नांद्रे बर्गर, ओटनील बार्टमैन, क्वेन मफाका
Probable Best Batter of the Match (संभावित बेस्ट बल्लेबाज)-
वेस्टइंडीज के बल्लेबाज निकोलस पूरन ने पहले टी20 मैच में 26 गेंदों में 2 चौके और 7 छक्कों की मदद से 65 रनों की नाबाद पारी खेली थी। पूरन दूसरे मैच में भी शानदार फॉर्म बरकरार रख सकते हैं।
Probable Best Bowler of the Match (संभावित बेस्ट गेंदबाज)-
अकील होसेन ने पहले टी20 मैच में 4 ओवर में 22 रन देकर एक विकेट लिया था। वह दूसरे टी20 में भी शानदार गेंदबाजी कर सकते हैं।
WI vs SA Today’s Match Prediction: वेस्टइंडीज जीतेगा आज का मैच
सिनैरियो 1
वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी
पावरप्ले स्कोर- 35-45
पहली पारी का स्कोर- 155-165
वेस्टइंडीज ने जीत दर्ज की
सिनैरियो 2
साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी
पावरप्ले स्कोर- 50-60
पहली पारी का स्कोर- 160-170
वेस्टइंडीज ने जीत दर्ज की