टीम इंडिया के अभ्यास सत्र में भी हार्दिक पांड्या को पूरा स्वैग दिखाना है! - क्रिकट्रैकर हिंदी

टीम इंडिया के अभ्यास सत्र में भी हार्दिक पांड्या को पूरा स्वैग दिखाना है!

टीम इंडिया काफी पहले ही पहुंच गई है टी-20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया।

Hardik Pandya (Image Credit- Instagram)
Hardik Pandya (Image Credit- Instagram)

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया पहुंच गई है, वहीं हार्दिक पांड्या सहित सभी खिलाड़ियों ने WACA में अभ्यास भी शुरू कर दिया है। जिसके कुछ वीडियो भी टीम इंडिया के सोशल मीडिया पर देखने को मिले हैं, वहीं दूसरी ओर हार्दिक ने भी अभ्यास से जुड़ा एक पोस्ट सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ शेयर किया है।

कब और किससे है टीम इंडिया का पहला मैच?

टीम इंडिया टी-20 वर्ल्ड कप 2022 का आगाज 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ करेगी, लेकिन उससे पहले रोहित की कप्तानी वाली टीम ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ भी 2 अहम अभ्यास मैच खेलने उतरेगी।

टीम इंडिया के हार्दिक पांड्या का स्वैग विराट से भी ज्यादा है बॉस

*टीम इंडिया काफी पहले ही पहुंच गई है टी-20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया।
*साथ ही भारतीय टीम ने तुरंत पहुंचते ही अभ्यास भी कर दिया है शुरू।
*अभ्यास के दौरान की कुछ तस्वीरें की हार्दिक पांड्या ने सोशल मीडिया पर पोस्ट।
*तस्वीरों में हार्दिक दिख रहे हैं पूरे के पूरे स्वैग में, एक दम स्टालिश लुक में।

ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या टीम इंडिया के अभ्यास सत्र के दौरान

SKY का भी एक स्पेशल वीडियो किया गया है ऑस्ट्रेलिया से शेयर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

ये खिलाड़ी रहने वाला है टीम के लिए सबसे अहम कड़ी

टी-20 क्रिकेट में हमेशा से ऑलराउंडर खिलाड़ी बाजी मारते हैं, इसी कड़ी में हार्दिक इस बार भारतीय टीम में अहम भूमिका निभाने वाले हैं और अपने बल्ले के साथ-साथ गेंद से भी मैच पलटने में पूरा जोर लगाते हुए इस बार ऑस्ट्रेलिया में नजर आएंगे।

close whatsapp