WPL 2024: RCB ने GG को हराया, साथ ही यह तीन रिकॉर्ड्स भी मैच के दौरान टूटे
इस मैच को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 8 विकेट से अपने नाम किया।
अद्यतन - फरवरी 28, 2024 11:37 पूर्वाह्न

महिला प्रीमियर लीग 2024 का बेहतरीन मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात जायंट्स के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 8 विकेट से अपने नाम किया।
आरसीबी की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। बता दें, पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात जायंट्स 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 107 रन ही बना पाया। जवाब में आरसीबी ने इस मैच को 8 विकेट रहते हासिल कर लिया।
हालांकि इस मैच के दौरान तीन रिकॉर्ड भी टूटे। आज हम आपको इन्हीं तीन रिकॉर्ड्स के बारे में बताते हैं जो टूटे हैं।
3- एलिसा पेरी अब WPL के इतिहास में आरसीबी की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गई है

एलिसा पेरी अब महिला प्रीमियर लीग के इतिहास में आरसीबी की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गई है। ऑस्ट्रेलिया की इस अनुभवी खिलाड़ी ने महिला प्रीमियर लीग 2023 में 42 के ऊपर के औसत से 253 रन बनाए थे।
गुजरात जायंट्स के खिलाफ एलिसा पेरी ने 23 रन बनाए और इस समय वो आरसीबी की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गई है। उनके नाम 274 रन है।
एलिसा पेरी ने अपनी टीम की साथी सोफ़ी डिवाइन को पछाड़ दिया है। सोफ़ी डिवाइन के नाम 11 मैच में 273 रन है।