मुंबई इंडियंस को छोड़ने के बाद IPL 2025 में इन 3 फ्रेंचाइजी की कप्तानी कर सकते हैं जसप्रीत बुमराह
अगर मुंबई इंडियंस उन्हें आईपीएल 2025 से पहले रिलीज कर देता है तो जसप्रीत बुमराह को उस सीजन में किसी टीम की कप्तानी करते हुए भी देखा जा सकता है।
अद्यतन - फरवरी 28, 2024 1:21 अपराह्न

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की शुरूआत जल्द होने वाली है और तमाम लोग इस शानदार टूर्नामेंट का काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में सभी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाना चाहेंगे।
मुंबई इंडियंस टीम की बात की जाए तो आगामी सीजन में हार्दिक पांड्या टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग की ट्रॉफी को पांच बार अपने नाम किया है और आगामी सीजन में टीम छठवीं बार इस ट्रॉफी को अपने नाम जरुर करना चाहेगी।
जसप्रीत बुमराह भी मुंबई इंडियंस की ओर से आगामी सीजन में अच्छी गेंदबाजी करना चाहेंगे। हालांकि सवाल यह उठता है कि अगर जसप्रीत बुमराह आगामी सीजन में अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे तो आईपीएल 2025 से पहले मुंबई इंडियंस उन्हें रिलीज न कर दे? अगर मुंबई इंडियंस उन्हें आईपीएल 2025 से पहले रिलीज कर देता है तो जसप्रीत बुमराह को उस सीजन में किसी टीम की कप्तानी करते हुए भी देखा जा सकता है। आज हम आपको बताते हैं ऐसी तीन टीमों के बारे में जिनकी कप्तानी जसप्रीत बुमराह इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में कर सकते हैं।
3 teams which Jasprit Bumrah may captain in IPL 2025 (IPL 2025 में इन तीन फ्रेंचाइजी की कप्तानी कर सकते हैं जसप्रीत बुमराह)
1- चेन्नई सुपर किंग्स

चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में काफी अच्छा रहा है। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 बार इस शानदार टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम किया है।
हालांकि, आईपीएल 2024 महेंद्र सिंह धोनी के लिए आखिरी सीजन हो सकता है। चेन्नई सुपर किंग्स को भी उनकी जगह किसी ऐसे खिलाड़ी को टीम में शामिल करना होगा जिसके पास कप्तानी का अनुभव हो। जसप्रीत बुमराह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी भारतीय टीम की कप्तानी की हुई है और आईपीएल 2025 में उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स टीम की भी कप्तानी करते हुए देखा जा सकता है।