WPL 2024: यह है वो तीन रिकॉर्ड्स जो MI बनाम UPW मैच के दौरान तोड़े जा सकते है - क्रिकट्रैकर हिंदी

WPL 2024: यह है वो तीन रिकॉर्ड्स जो MI बनाम UPW मैच के दौरान तोड़े जा सकते है

आज यानी 28 फरवरी को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स के बीच में मैच खेला जाएगा।

Mumbai Indians (Photo Source: X/Twitter)
Mumbai Indians (Photo Source: X/Twitter)

महिला प्रीमियर लीग 2024 की शुरुआत हो चुकी है और अभी तक इस शानदार टूर्नामेंट में कई बेहतरीन मुकाबले खेले जा चुके हैं। आज यानी 28 फरवरी को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स के बीच में मैच खेला जाएगा।

गत विजेता मुंबई इंडियंस ने इस सीजन में भी काफी अच्छी शुरुआत की है और अपने दोनों मैच में जीत दर्ज की है। गुजरात जायंट्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस की गेंदबाजों ने काफी अच्छी गेंदबाजी की और गुजरात टीम को 126 रन पर रोका। इसके बाद मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों ने भी काफी अच्छी बल्लेबाजी की और इस मैच को 5 विकेट से अपने नाम किया।

यूपी वॉरियर्स की बात की जाए तो उन्हें अभी तक अपने दोनों मैच में हार का सामना करना पड़ा है। टीम ने हाल ही में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार झेली है। अब इन दोनों टीमों के बीच आज यानी 28 फरवरी को महत्वपूर्ण मुकाबला खेला जाएगा। हम आपको बताते हैं ऐसे तीन रिकॉर्ड्स के बारे में जो मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स के बीच मैच के दौरान तोड़े जा सकते हैं।

1- हरमनप्रीत कौर महिला प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने की लिस्ट में शेफाली वर्मा को पछाड़ सकती हैं

Harmanpreet Kaur (Photo Source: WPL/Twitter)
Harmanpreet Kaur (Photo Source: WPL/Twitter)

महिला प्रीमियर लीग 2024 में मुंबई इंडियंस ने काफी अच्छी शुरुआत की है। यही नहीं हरमनप्रीत कौर ने भी इस सीजन में अभी तक काफी अच्छी बल्लेबाजी की। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले मुकाबले में महत्वपूर्ण अर्धशतक बनाया और फिर गुजरात जायंट्स के खिलाफ 46 रनों की नाबाद मैच जिताऊं पारी खेली।

हरमनप्रीत कौर ने पहले दो मैच में दो छक्के जड़े हैं और महिला प्रीमियर लीग 2024 में सबसे ज्यादा छक्के करने के रिकॉर्ड को वो तोड़ सकती है। शेफाली वर्मा ने अभी तक इस सीजन में चार छक्के जड़े हैं। हरमनप्रीत कौर अगर यूपी टीम के खिलाफ तीन छक्के मार देती है तो वो शेफाली वर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ देंगी।

Page 1 / 3
Next

close whatsapp