WPL 2024: 3 रिकाॅर्ड जो यूपी वाॅरियर्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच में देखने को मिले
यूपी ने मुंबई को 7 विकेट से हराया
अद्यतन - फरवरी 29, 2024 12:03 अपराह्न

महिला प्रीमियर लीग के जारी सीजन का छठा मैच कल 28 फरवरी, बुधवार को यूपी वाॅरियर्स और मुंबई इंडियंस के बीच देखने को मिला। बता दें कि इस मैच में वाॅरियर्स ने बड़ा उलटफेर करते हुए मुंबई पर 7 विकेट से जीत हासिल की है।
बता दें कि टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर कुल 161 रन बनाए। तो वहीं इसके बाद किरण नवगिरे (57) के तूफानी अर्धशतक के दम पर इस टारगेट को वाॅरियर्स ने मात्र 16.3 ओवर में 3 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। यूपी की मैच में इस शानदार जीत के साथ मैच में तीन बड़े रिकाॅर्ड भी देखने को मिले। आइए इन रिकाॅर्ड्स के बारे में जानते हैं-
3. पावरप्ले में हाईएस्ट स्कोर
![]()
बता दें कि मुंबई इंडियंस और यूपी वाॅरियर्स के खिलाफ मैच में महिला प्रीमियर लीग इतिहास का सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर भी देखने को मिला है। यूपी ने इस खास रिकाॅर्ड को अपने नाम किया है।
टीम की ओर से ओपनिंग करने कप्तान एलिसा हीली के साथ विस्फोटक बल्लेबाज किरण नवगिरे आई, और इसके बाद दोनों ने मुंबई के गेंदबाजों की क्लास लगाते हुए पावरप्ले (पहले 6 ओवर) में कुल 61 रन जोड़े। इसके अलावा दोनों ने पहले विकेट के लिए 94 रनों की साझेदारी भी, जिसने यूपी की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया।